..................... Mahesh Bhatt launched stars in bollywood - Hindi Filmibeat

इन्होंने अजय देवगन को तराशा..इमरान हाशमी को दी पहचान..हैं सबसे अलग!

By Shweta

बॉलीवुड के आज एक शख्स का जन्मदिन है जो अपनी बेबाक रॉय के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्में बनाई और बना रहे हैं। जी हां हम बात करते हैं महेश भट्ट की। महेश भट्ट बॉलीवुड के सक्सेसफुल डायरेक्टर में से एक हैं।

[इस मामले में अक्षय कुमार, शाहरूख के बच्चे निकले उनसे आगे..और भी कई शामिल!]

महेश भट्ट आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो आज से नहीं महज 26 साल की उम्र से लगातार फिल्में बना रहे हैं और ये बताने के लिए काफी है उनका टैलेंट क्या है। उन्होंने एक से बढ़कर एक एक्टर्स के साथ काम किया और उन्हें तराशा तो कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें लॉन्च किया है।

इस लिस्ट में पहला नाम अजय देवगन का आता है। अजय देवगन की पहचान जख्म फिल्म के बाद एक सीरियस एक्टर की बनी। उन्हें फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड तक दिया गया। भले महेश भट्ट ने इन्हें लॉन्च नहीं किया लेकिन एक अलग पहचान जरूर मिली।

Ajay Devgn

आमिर खान के शुरूआती दिनों में महेश भट्ट ने आमिर खान को लेकर कई फिल्में बनाईं। दिल है कि मानता नहीं और कयामत से कयामत तक जैसी फिल्में की।

अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी महेश भट्ट ने कई फिल्में बनाईं। हालांकि पूजा भट्ट भी एक्टिंग के बाद डायरेक्शन में चली गईं।

हालांकि अजनबी से ही बिपाशा बसु अपनी जगह बॉलीवुड में बना चुकी थीं लेकिन हॉरर फिल्मों को लिए वो परफेक्ट हैं इसे महेश भट्ट समझे और बस तब से बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के लिए वो परफेक्ट एक्ट्रेस बन गईं।

इमरान हाशमी को मर्डर से लांच करने के बाद इमरान हाशमी को लेकर कई फिल्में महेश भट्ट ने बनाई। इमरान हाशमी को बॉलीवुड में पहचान दिलाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और कहना गलत नहीं होगा कि इमरान हाशमी ने भी मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कंगना रनौत को गैंगस्टर से लॉन्च करने के बाद कंगना पहली ही फिल्म में बेस्ट डेब्यू का अवार्ड जीतीं। कंगना इसके बाद किस कदर आगे बढ़ीं ये बात सभी जानते हैं लेकिन खोज तो वो हमेशा महेश भट्ट की ही रहेंगी।

सनी लियोन जब बिग बॉस में आईं थीं तभी महेश भट्ट ने उनसे जिस्म 2 के बारे में बात कर ली थी।जिस्म 2 का पोस्टर आते ही लोगों के होश उड़ गए थे।

अपवाद हर जगह होते हैं। भले महेश भट्ट ने इतने स्टार्स को लांच किया हो लेकिन अपनी बेटी आलिया भट्ट को वो अपनी फिल्मों और बैनर से हमेशा से ही दूर रखे हुए हैं। उन्हें इस बात को कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आलिया भट्ट उनकी वंडर चाइल्ड हैं और उन्होंने 5 सालों में वो कर दिखाया जो कोई 40 साल में भी नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X