जब इस एक्टर ने फ़िल्म के सेट से धक्के मारकर किया गया था बाहर, एक आदत पड़ गई थी पूरे करियर पर भारी

Ashutosh Rana: महेश भट्ट अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक बार सालों पहले उन्होंने एक अभिनेता को सेट से धक्के मार कर बाहर कर दिया था। हालांकि अब वही एक्टर बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुके हैं और हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर आशुतोष राणा की।
आशुतोष राणा अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। दो दशक से वह काफी बेहतरीन काम कर रहे हैं और खुद की एक्टिंग को साबित भी किया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक बहुत ही शानदार कवि भी है।साथ ही भारतीय संस्कारों के पक्षधर भी माने जाते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आशुतोष राणा एसडी से कोर्स पूरा करने के बाद में काम की तलाश में स्ट्रगल कर रहे थे और तभी महेश भट्ट के कांटेक्ट में आए। लेकिन बताया जाता है कि एक बार महेश भट्ट ने आशुतोष राणा को इसी के चलते शूटिंग सेट से बाहर कर दिया था क्योंकि वह बार-बार उनके पैर छू रहे थे।
दरअसल महेश भट्ट न सिर्फ आशुतोष राणा पर बहुत ज्यादा गुस्सा हुए थे बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर की भी जमकर क्लास लगा डाली थी। महेश भट्ट का कहना था कि किस तरीके से तुमने ऐसे इंसान को मेरे शूटिंग सेट पर घुसने की इजाजत दी है। लेकिन आशुतोष राणा का यह अंदाज आज भी बदल नहीं है।
हालांकि आपको बता दें कि एक बार खुद महेश भट्ट ने आशुतोष राणा से सवाल कर ही लिया था कि आखिरकार तुम ऐसा क्यों करते हो, मुझे इन सब चीजों से बहुत नफरत है। तब आशुतोष राणा ने जवाब देते हुए कहा था कि "यह मेरे संस्कारों में है और मैं इसको किसी भी सूरत में छोड़ नहीं सकता।"
जब महेश भट्ट ने आशुतोष राणा का यह जवाब सुन तो वह काफी इमोशनल हो गए थे और उन्होंने एक्टर को अपने गले से लगा लिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महेश भट्ट ने आशुतोष राणा को अपने सीरियल स्वाभिमान में विलेन का किरदार निभाने का मौका दिया था।


Click it and Unblock the Notifications