महेश भट्ट ने जब फिल्म हिट कराने के लिए छपवा दी इस हीरोइन की मौत की झूठी खबर, इंडस्ट्री में मच गया था बवाल

बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि फ़िल्ममेकर्स और सितारे अपनी फिल्म को हिट करवाने के चक्कर में प्रमोशन करते रहते हैं. जो कि उनके लिए बेहद ही लाभदायक भी साबित होता है. ऐसा इसीलिए भी किया जाता है की फिल्मों को एक बहुत ही बड़ी लागत से तैयार किया जाता है. हर फिल्म का अपना एक तरीका लगता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही फिल्म मेकर के बारे में बताने वाले हैं जिसने अपनी फिल्म के प्रमोशन के चक्कर में एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की मौत की खबर वायरल कर दी थी.
मुकेश भट्ट ने मनीषा कोइराला की छपवाई थी मौत की खबर
कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि साल 1994 में आई हुई फिल्म क्रिमिनल के प्रमोशन के लिए मुकेश भट्ट ने अखबारों में उसे फिल्म की में और लीड ऐक्ट्रेस मनीषा कोइराला की मौत की खबर छपवा दी थी. मुकेश भट्ट को ऐसा लगने लगा कि इस तरीके से फिल्म का अच्छी तरीके से प्रमोशन हो जाएगा. लेकिन उनका यह तरीका पति गया और इस तरह के प्रमोशन पर दर्शकों ने काफी आपत्ति भी जताई.
पूरी इंडस्ट्री हो गई थी हैरान
मुकेश भट्ट द्वारा यह खबर छपवाने के बाद में फिल्म इंडस्ट्री काफी ज्यादा हैरान हो गई थी. ऐसा इसीलिए किया गया था क्योंकि बहुत सारे सितारों ने उसे खबर को सचमुच में सच मान लिया था और सोच लिया था कि मनीषा कोइराला की मृत्यु हो चुकी है. लेकिन खास बात तो इसमें यह है कि मनीषा को इस बारे में कोई खबर ही नहीं थी.
मनीषा कोइराला को नहीं थी इस बात की खबर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि क्रिमिनल फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया और इस फिल्म में मनीषा कोइराला के ऑपोजिट में राम्या कृष्णन और जॉनी लीवर भी नजर आए थे. यह फिल्म मशहूर हॉलीवुड फिल्म The Fugitive का हिंदी रीमेक के तौर पर बनाई गई थी. कुछ खबरों के अनुसार फिल्म ने विदेशों में काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया था.


Click it and Unblock the Notifications