..................... 16 साल की जिया खान को बाहों में लिये महेश भट्ट का पुराना वीडियो वायरल | Mahesh Bhatt's cosy video with 16-year-old Jiah Khan goes viral, holding hands and hugging - Hindi Filmibeat

Jiah Khan: 16 साल की जिया खान को बाहों में लिये महेश भट्ट का पुराना वीडियो वायरल, मचा था हंगामा

By Filmibeat Desk
mahesh-bhatt-cosy-video-with-16-year-old-jiah-khan-goes-viral-holding-hands-and-hugging

Mahesh Bhatt old video with Jiah Khan: जिया खान सुसाइड मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। 10 साल पुराने इस फैसले पर कोर्ट ने कहा, "आपके खिलाफ सबूत काफी नहीं हैं इसलिए बरी किया जाता है।" बता दें, सूरज पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था।

इस फैसले के बाद से एक बार फिर जिया खान की तमाम पुरानी तस्वीरें और वीडियोज एक बार फिर सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। महेश भट्ट के साथ जिया खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं।

महेश भट्ट के साथ वायरल वीडियो

इस वीडियो को लेकर महेश भट्ट हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। यह वीडियो साल 2004 का बताया जा रहा है, जब जिया खान 16 साल की थीं। वीडियो में महेश भट्ट, जिया खान के काफी करीब बैठे हैं.. और जिया का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। जिया और मेहश भट्ट का यह वीडिया बॉलीमीडियालव के इंस्टाग्राम पेज पर उपलब्ध है।

भट्ट कैंप से होता डेब्यू

जिया ने 2007 में अमिताभ बच्चन अभिनीत राम गोपाल वर्मा की निशब्द से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' में शामिल किया जाना था। यह फिल्म महेश के भाई मुकेश भट्ट ने बनाई थी और इसमें इमरान हाशमी थे।

कर लिया सुसाइड

बॉलीवुड में महज 3 फिल्में करने के बाद, जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस को जिया के घर से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था। जिसके मुताबिक, जिया सूरज के साथ बिगड़े रिश्तों की वजह से काफी परेशान थीं। सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने अबॉर्शन का भी जिक्र किया था।

Read more about: mahesh bhatt jiah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X