कभी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर, बदला लुक देख चौंक जाएंगे आप- PICS
साल 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं नम्रता शिरोडकर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नम्रता शिरोडकर को कई वजहों से जाना जाता है। एक तो ये कि वह पूर्व मिस इंडिया है, दूसरा ये कि वह सलमान खान के साथ काम कर पहचान बना चुकी है और तीसरा ये कि वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी हैं। नम्रता शिरोडकर अब फिल्मी दुनिया से तो दूर हैं लेकिन अब वह बस पति महेश बाबू की फिल्मों का ही प्रमोशन करती नजर आती हैं।
एक समय था जब मॉडलिंग जगत में नम्रता शिरोडकर ने धमाल मचा दिया था। उनकी खूबसूरती और अट्रैक्टिव लुक ही था जिसके बाद वह मिस इंडिया के ताज तक भी पहुंची। फिर उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की। अपने करियर में नम्रता ने सलमान खान, संजय दत्त, अजय देगवन, अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स के साथ काम किया।
लेकिन फिर मुलाकात होती है नम्रता शिरोडकर की महेश बाबू से। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। फिर क्या, दोनों ने शादी कर ली और अब नम्रता बच्चों को परिवार को संभालती हैं। वह फिल्मों को अलविदा कह चुकी हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह पति महेश बाबू को प्रेज करती जरूर नजर आती हैं। आइए नम्रता शिरोडकर की जिंदगी के शानदार किस्सों से करवाते हैं आपको रूबरू।


Click it and Unblock the Notifications











