5 बार की शादी, 3 दिन तक फ्लैट में सड़ती रही लाश, बॉलीवुड के इस मशहूर विलेन का हुआ था दर्दनाक अंत

Mahesh Anand

Mahesh Anand Death Story- बॉलीवुड इंडस्ट्री इतना चकाचौंध से भरी हुई है कि हर कोई इन्ही सितारों की तरह ही बनना चाहता है। लेकिन कई ऐसे एक्टर्स भी हैं जो कि फिल्मों से तो गायब हो गए थे बल्कि इन दुनिया से भी जा चुके हैं।

कइयों की हालत तो ऐसी थी कि उनके पास अंत समय में कोई नहीं था। इसी तरह का एक मशहूर विलेन हुआ है जो कि इस दुनिया में नहीं है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर विलेन महेश आनंद की जिन्होने अपनी पूरी लाइफ में 5 बार शादी की थी।

हालांकि जब उनका निधन हुआ था तो उनके पास कोई नहीं था। पता चला है कि जब उनका निधन हुआ था तो कोई पास नहीं था और 2-3 दिन तक उनकी लाश सड़ती रही थी।

फ्लैट में मिली लाशट

ये 9 फरवरी, 2019 का दिन था जब महेश आनंद अपने फ्लैट में मरे हुए मिले थे। महज 57 साल की उम्र में उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कहा जाता है कि वो अकेले थे और पुलिस ने उनकी नौकरानी की सूचना पर जब दरवाजा जबरदस्ती खोला तो उनके पास से ढेरों शराब की बोललें मिली थीं। बता दें कि उनकी लाश सड़ने लगी थी और रिपोर्ट्स में पता चला कि वो 3 दिन पहले ही इस दुनिया से जा चुके थे। उन्होने 5 शादियां जरूर की थीं लेकिन मौत के वक्त उनके पास कोई नहीं थी। उनकी पांचवी पत्नी विदेशी थी।

सौतेले भाई ने की ठगी

महेश आनंद के साथ उनके खुद के सौतेले भाई ने 6 करोड़ रुपए की ठगी की थी और इसके बाद वो उनके हालात कुछ सही नहीं थे। महेश ने फेसबुक पर अपना दर्द एक बार बयान किया था। उनका कहना था कि मैने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं लेकिन मेरे पास खाने पीने के भी पैसे नहीं है। लोग और परिवार वाले मुझे शराबी बोलते हैं और मैं बिल्कुल अकेले ही रहता हूं। बता दें कि महेश आनंद ने शराब के नशे में एक लड़की को छेड़ा था तो उनकी हाथापाई अक्षय कुमार के साथ हुई थी। फिलहाल वो दुनिया में नहीं हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mahesh anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X