साक्षी धोनी ने पति एमएस धोनी संग अपने रिश्ते पर पहली बार किया खुलासा- हमारी रोमांटिक लाइफ...

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी भी खूब सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. बता दें कि उन्होंने हाल ही में अपनी पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड से बतौर निर्माता इंडस्ट्री में कदम रख लिया. उनकी फिल्म हाल ही में 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई. उन्होंने इस फिल्म को प्रोडक्शन हाउस धोनी इंटरटेनमेंट के तहत रिलीज किया. लेकिन आपको बता दें कि एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान साक्षी ने 13 साल बाद अपने और एमएस धोनी के रिश्ते के बारे में बात की.
हाल ही में एक इवेंट के दौरान बातचीत करते हुए साक्षी धोनी ने इस बात का खुलासा किया और बताया कि शादी के 13 साल के बावजूद भी उनके बीच में कुछ ज्यादा रोमांस नहीं है. दोनों के बीच में ज्यादातर हंसी मजाक और बातचीत ही होती रहती है. इसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुरुष, पहले तो आप को फॉलो करते हैं और उसके बाद में शादी के बाद पहले लग जाते हैं कि ठीक है! अब वो मेरी है, कहां ही जाएगी. पुरुष इसी कंफर्ट जोन में बने रहते हैं. हम पूरा दिन ही एक दूसरे के साथ में मजाक करते रहते हैं. शायद इसी वजह से हम दोनों एक साथ हैं.
इसी के साथ साक्षी धोनी ने एम एस धोनी के मां यानी कि अपनी सासू मां के बारे में भी बताया और उनसे अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी बात कही. उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह अपनी शादी के ठीक 1 दिन बाद उनसे मिली. जल्दी ही यह दोनों दोस्त की तरह हो गई और अब वह एक दूसरे के साथ में हर बात को शेयर करती है. धोनी ने यह भी बताया कि एक न्यूली वेड्स ब्राइड के रूप में यह बहुत अजीब अनुभव रहा. शादी के बाद वह धोनी के माता-पिता के साथ रहे और वही ध्वनि घर से दूर भारत के लिए क्रिकेट खेला करते थे.
साक्षी धोनी ने अपनी सास की खूब तारीफ की और अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी खूब जिक्र किया. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपने ससुर यानी कि एम एस धोनी के पिता के बारे में बात करते हुए बताया कि वह बहुत सख्त है और मेरी सासू मां बहुत शांत स्वभाव की हैं. साक्षी ने यह भी बताया कि एमएस धोनी के परिवार में हर कोई बहुत ही अनुशासित है. साक्षी ने बताया कि उन्हें कभी भी किसी चीज के लिए रोका नहीं गया.
अगर हम महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि दोनों को बहुत ही क्यूट कपल माना जाता है. अक्सर धोनी अपनी सफलता का श्रेय साक्षी को ही देते हैं. दोनों ने 4 जुलाई 2010 में देहरादून में शादी कर ली थी. शादी के तकरीबन 5 साल के बाद में यानी कि 2015 में उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ. जिसके बाद में अब वह हैप्पी फैमिली लाइफ जीते हुए नजर आते हैं.


Click it and Unblock the Notifications











