चाहे हो शाहरूख या सलमान..जब सामने हो ये 'मेगास्टार' तो सारे स्टारडम फेल!
बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा से ही बड़ा अनुठा रहा है।क्रिकेटरों को बॉलीवुड की चमकती दमकती दुनिया बड़ी अच्छी लगती है तो बॉलीवुड स्टार्स को क्रिकेटरों की तभी तो हमेशा हीं इन दो बिल्कुल अलग फील्ड की आपस में खूब बनती है।
भारत के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज के लिए तैयार है। धोनी के फैन्स तो काफी समय से इंतजार कर ही रहे हैं और साथ ही बॉलीवुड स्टार्स भी इस फिल्म का जोर शोर से इंतजार कर रहे हैं। धोनी एक ऐसे शख्स हैं जो बॉलीवुड में भी लोगों के चहेते हैं।

आप याद कीजिए पूरे बॉलीवुड से धोनी की शादी में सिर्फ जॉन अब्राह्म पहुंचे थे जबकि धोनी ने इतने गुपचुप तरीके से शादी की थी। चलिए आप भी देखिए बॉलीवुड स्टार्स की कैप्टन कूल के साथ तस्वीरें।
आलिया भटट् के साथ धोनी की ये तस्वीर।यहां भी माही किसी भी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।
जॉन अब्राह्म और धोनी की दोस्ती काफी पुरानी है। यहां तक बेहद सीक्रेट तरीके से शादी करने वाले धोनी ने अपनी शादी में भी स्टार्स में सिर्फ जॉन अब्राह्म को इनवाइट किए थे।
धोनी और सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर जिसमें दोनों काफी हद तक एक जैसे लग भी रहे हैं।
अपने फील्ड के दो सुपरस्टार एक साथ। धोनी के साथ तो सलमान भी कूल ही नजर आते हैं।
डॉन को तो फिर भी पुलिस पकड़ ले लेकिन धोनी को पकड़ना नामुमकिन।
शाहरूख और धोनी की एक और बेहद प्यारी सी तस्वीर।
भले शाहरूख धोनी की तरह चौके छक्के ना मार सकें लेकिन धोनी तो शाहरूख का सिग्नेचर पोज कुछ यूं देते हैं कि शाहरूख भी तारीफ किए बिना रह ना पाए।
सुष्मिता सेन और अपनी पत्नी साक्षी के साथ माही लेकिन हां अटेंशन सुष्मिता या साक्षी नहीं सिर्फ बेबी जीवा पर।
अभिषेक बच्चन के साथ धोनी की एक और बेहद प्यारी तस्वीर।
धोनी की ही तरह रणबीर कपूर भी फुटबॉल प्रेमी हैं और इस फुटबॉल प्रेम के कारण दोनों की खूब बनती है।


Click it and Unblock the Notifications





















