कपूर खानदान के इस बेटे ने हीरोइन संग चलाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, बीवी बोलीं- वो कई औरतों को...

Bollywood Extra Marital Affairs: ग्लैमर इंडस्ट्री में एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के अफेयर या फिर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा होती ही रहती है। हालांकि आज हम आपको कपूर खानदान के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं जो प्रोफेशनल लाइफ में तो कुछ खास सक्सेसफुल नहीं हो पाए लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर वह खूब चर्चा में रहे।
दरअसल हम बात कर रहे हैं संजय कपूर की। संजय कपूर ने अपने करियर में अपने भाइयों अनिल और बोनी जैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए। लेकिन वह अपने अफेयर्स को लेकर खूब चर्चा में रहे। वैसे तो उन्होंने मॉडल रह चुकी महीप कपूर से शादी की। फिर उन्होंने साल 2022 में नेटफ्लिक्स के फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स से डेब्यू किया।
लेकिन अब हाल ही में जूम टीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान महीप कपूर ने अपने पति संजय कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे हिसाब से लोग बॉक्स से बाहर निकलना नहीं चाहते हैं और उस व्यक्ति को देखना भी नहीं चाहते हैं। उसके स्टैंडर्ड को समझने की कोशिश भी नहीं करते। हर किसी को एक ब्रेक देना चाहिए, हर कोई परफेक्ट भी नहीं होता। हर कोई कुछ ना कुछ गलती करता ही है और यह फाइन है।
महीप ने आगे कहा कि बच्चों को आपकी बहुत ज्यादा जरूरत होती है और उनको उनके पिता की तो और भी ज्यादा आवश्यकता होती है। उनको उस तरीके का कंफर्ट जोन चाहिए होता है। महीप से सवाल किया गया कि आप या संजय दोनों में से कौन बच्चों के साथ ज्यादा स्ट्रिक्ट रहता है।
महीप ने बताया कि मेरे हिसाब से संजय बच्चों के साथ ज्यादा स्ट्रिक्ट है। उन्होंने काफी औरतों को डेट किया है तो उनको यह एहसास हो चुका है कि उन्होंने क्या गलतियां की है। इसीलिए अक्सर वह अपनी बेटी को लेकर टेंशन में रहते हैं। लेकिन बेटे को लेकर वह नॉर्मल है और बेटी को लेकर इस स्ट्रिक्ट। मुझे उनको शांत करवाना पड़ता है।
संजय कपूर की पत्नी ने आगे यह भी कहा कि मेरे हिसाब से शायद वह यही सोच रहे होंगे कि क्या होगा कि अगर कोई लड़का शनाया के साथ में वही करे जो उन्होंने किसी और के साथ में किया। इसीलिए संजय बहुत स्थित है और अब वह थोड़े से शांत होने लगे हैं।
बताते चलें कि महीप कपूर से शादी करने से पहले संजय की तब्बू के साथ अफेयर की चर्चा थी। दोनों को अक्सर साथ में भी देखा गया है। दोनों ने फिल्म प्रेम में भी काम किया था और इसी दौरान दोनों काफी नजदीक भी आ गए थे। एक बार तो एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने खुद इस बात को कबूल किया था कि वह तब्बू को पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications





