महाशिवरात्रि 2023: 'शिवाय' से 'बाहुबली' तक...इन फिल्मों में भगवान शिव को दी गई खास जगह, देखें पूरी लिस्ट

Mahashivratri 2023: आज 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही पूजा के लिए भीड़ लगी हुई है। सिर्फ आम लोग नहीं बॉलीवुड भी भगवान शिव की महिमा से अछूता नहीं है। बॉलीवुड में भी कई स्टार्स हैं जो भगवान शिव के भक्त हैं।
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं जिसमें भगवान शिव को खास जगह दी गई है। आज इस खास मौके पर हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भगवान शिव को समर्पित है या इन फिल्मों में भगवान शिव को खास जगह दी गई है।
आप भी बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों की लिस्ट जिन्हें दर्शकों ने पसंद भी किया, यहां देखें पूरी लिस्ट-

ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर ने 'शिवा' का किरदार निभाया था। इस फिल्म का लोगो भी महाशिवरात्रि के मौके पर लॉन्च किया गया था।

शिवाय
अजय देवगन रियल लाइफ में भी भगवान शिव के भक्त हैं। 'शिवाय' फिल्म में अजय देवगन ने पर्वतारोही का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका नाम भी शिवाय रहता है। फिल्म में भगवान शिव के चरित्र को दिखाने की कोशिश की गई है।

केदारनाथ
'केदारनाथ' फिल्म से सारा अली खान ने फिल्म में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट सारा अली खान थीं। इस फिल्म की कहानी केदारनाथ धाम के इर्द गिर्द घूमती है और इसकी शूटिंग भी केदारनाथ में हुई थी।

बाहुबली
'बाहुबली' फिल्म का एक सीन काफी पॉटपुलर हुआ था जिसमें प्रभास अपनी मां के लिए बहुत ही बड़ा और भारी शिवलिंग कंधे पर उठा लेते हैं। फिल्म के इस सीन को लोगों ने काफी पसंद किया था।

ओएमजी 2
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार का लुक शेयर किया गया था जो भगवान शिव से प्रेरित था। अक्षय कुमार के इस लुक को पसंद किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











