महाभारत के शकुनी मामा बने कूल डूड, प्रनीत भट्ट का नया लुक देख बहन गांधारी भी रह जाएंगी हैरान

स्टार प्लस पर साल 2013 में महाभारत सीरियल प्रसारित किया गया था. जिसने घर-घर में एक खास पहचान बना ली थी. लेकिन आपको बता दें कि इस शो में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले प्रनीत भट्ट ने अपनी दर्शकों के बीच में एक खास पहचान बनाई. इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से अब हर किसी को हैरान कर दिया है. हर कोई शकुनी मामा का लुक देख काफी ज्यादा दंग रह जा रहा है.
शकुनी मामा का हुआ ट्रांसफॉरमेशन
तस्वीर में नजर आ रहे शख्स और कोई नहीं बल्कि महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले प्रनीत भट्ट है. जिन्होंने शकुनी मामा के किरदार से हर किसी के दिलों को छू लिया था और दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा उन्हें पसंद किया गया था. इतना ही नहीं अब उनके ट्रांसफॉरमेशन को देखकर अंदाजा लगाना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है कि वह वही शकुनी मामा है जिन्होंने महाभारत सीरियल में अपने खौफ से हर किसी को बंद कर रखा था.
इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग की तरफ किया रुख
अगर हम प्रनीत भट्ट के पर्सनल लाइफ की बात करते हैं तो वह एक कश्मीरी पंडित है और श्रीनगर के रहने वाले भी हैं. इतना ही नहीं उन्होंने एक्टिंग के लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी. दरअसल आपको बता दें कि वह जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो में काम किया करते थे. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने साल 2002 में अपना कामकाज छोड़कर एक्टिंग की तरफ रुख किया और अपना सपना पूरा किया. बता दें कि उन्होंने अपने शुरुआती करियर में मॉडलिंग की थी.
साल 2015 में रचाई शादी
अगर हम प्रनीत भट्ट के शादीशुदा जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2015 में अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कंचन शर्मा के साथ में शादी रचा ली थी. यहां तक कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी पत्नी के साथ में रोमांटिक तस्वीरों को भी शेयर करते हुए नजर आते हैं. प्रनीत भट्ट ने कई सारे टेलीविजन सीरियल्स में भी काम किया हुआ है.


Click it and Unblock the Notifications











