महाराणा प्रताप की छोटी सी अजबदे पंवार 11 सालों में हुईं बोल्ड, ट्रांसफार्मेशन देख फैन्स हुए हैरान

टीवी सीरियल्स चलते कई सारे ऐसे कलाकार है जो कि बहुत ही कम उम्र में दर्शकों के बीच में छा गए थे। इस लिस्ट में अवनीत कौर से लेकर अनुष्का शर्मा तक का नाम शामिल है। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी ही चाइल्ड एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनको पर्दे पर अच्छी खासी पहचान मिली थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं रोशनी वालिया की।
रोशनी वालिया को महाराणा प्रताप और माय फ्रेंड गणेशा जैसे टॉप सीरियल्स में देखा गया। अपने बाल किरदार से वह लोगों के बीच में काफी ज्यादा छा गई थी। लेकिन अब 11 साल में उनका लुक बहुत ही ज्यादा बदल चुका है और वह काफी ग्लैमरस हो चुकी है। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होती नजर आ जाती हैं।
महाराणा प्रताप सीरियल में छोटी सी अजबदे पंवार का किरदार निभाने वाली रोशनी वालिया आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। रोशनी वालिया को इस किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया और उनकी क्यूटनेस के चलते लोग उनके दीवाने हो गए थे। रोशनी वालिया का जन्म 2001 में यूपी के प्रयागराज में हुआ।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की से की थी। हालांकि उन्हें महाराणा प्रताप सीरियल से अच्छी खासी पहचान मिली। इसके बाद में उन्होंने बालिका वधू और माय फ्रेंड गणेशा जैसे सीरियल्स में भी काम किया। इसी के अलावा रोशनी वालिया ने एक बाल कलाकार के रूप में कई सारे विज्ञापनों में भी काम किया है।
आज के वक्त में रोशनी वालिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से लोगों की दिल की धड़कन तेज कर देती है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी तीन मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। अक्सर वह अपनी डेटिंग से जुड़ी हुई खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आज के वक्त में वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications