महाभारत की द्रौपदी का 35 सालों में बदला पूरा लुक, चीरहरण होने के बाद फूट-फूटकर रोई थी एक्ट्रेस

टीवी के मशहूर सीरियल इन दिनों काफी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन जब भी टेलीविजन इंडस्ट्री में माइथोलॉजीकल सीरियल्स की बात होती है तो हमेशा हमारे दिमाग में बी आर चोपड़ा की महाभारत का नाम जरूर आ जाता है। इस सीरियल ने दुनिया भर में काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसे 1990 के दशक में घर-घर में प्रसारित किया गया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां इसमें अभिनय करने वाले कलाकारों ने बटोरी। महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली भी काफी सुर्खियों में आई। लेकिन इतने सालों बाद अब उनका पूरा का पूरा लुक बदल चुका है।
रूपा की लेटेस्ट तस्वीर आई सामने
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में रूपा गांगुली की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्हें पहचानना काफी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रूपा गांगुली के चेहरे पर उम्र का तकाजा नजर आ रहा है। वैसे तो उन्होंने द्रौपदी के किरदार में काफी सुर्खियां बटोरी और वह हम सबकी चहेती बन गई। लेकिन इस वायरल हो रही तस्वीर में रूपा गांगुली घर की एक खिड़की के साइड में बैठी हुई है। उन्होंने अपने बालों को भी खोल कर रखा है। इतना ही नहीं वह कैमरे की तरफ बहुत ही प्यार से देख रही है और उनकी यह तस्वीर लोगों को भी काफी पसंद आई।
चीरहरण की शूटिंग से पहले फूट-फूट कर रोई थी एक्ट्रेस
रूपा गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि महाभारत के चीरहरण सीन की शूटिंग के वक्त में वह काफी ज्यादा रोने लग गई थी। दरअसल आपको बता दें कि जब द्रोपदी के चीर हरण सीन की शूटिंग होने वाली थी तो उससे पहले बीआर चोपड़ा ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया था कि वह काफी घबरा गई थी। दरअसल बी.आर चोपड़ा ने एक्ट्रेस को कहा था कि अगर किसी भी महिला को भरी सभा में बाल खींच कर घसीट कर ले कर आया जाएगा और उसके सबके सामने कपड़े उतार दिए जाएंगे, तो उसको कैसा महसूस होगा?
रूपा गांगुली ने चीर हरण का शूट एक ही टेक में किया पूरा
रूपा गांगुली, बी आर चोपड़ा की ऐसी बातों को सुन काफी ज्यादा सन्न रह गई थी। उनके मन में एकदम से घबराहट आ गई थी। बताया जाता है कि रूपा गांगुली ने इस पूरे सीन को एक ही बार में कर लिया था। एक्ट्रेस को इसके लिए कोई भी टेक लेने की जरूरत नहीं पड़ी। एक्ट्रेस ने इस सीन में इतने ज्यादा इमोशन भर दिए थे कि आधे घंटे तक वह काफी फूट-फूट कर रोने लगी रही थी। रूपा गांगुली ने शूटिंग के दौरान खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और वह वहां पर अपने आंसू तक रोक नहीं पाई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











