..................... Mahabharat fame Riya deepasi played the role of 100 Childrens mother at the age of 17 - Hindi Filmibeat

Mahabharat Gandhari:17 साल की उम्र में ये हसीना बनी 100 बच्चों की मां,पूरी शूटिंग में नहीं हटाई आंखों से पट्टी

Riya deepasi , Mahabharat

स्टार प्लस पर साल 2013 में महाभारत सीरियल को प्रसारित किया गया था। जिसमें कौरव और पांडवों की गाथा को दिखाया गया था। सीरियल के दौरान हस्तिनापुर की पूरी कहानी दिखाई गई। जिसमें राजा महाराज धृतराष्ट्र की पत्नी गांधारी भी नजर आई जिन्होंने 100 बच्चों की मां का किरदार निभाया था। बता दे कि सीरियल के दौरान इस किरदार को रिया दीपसी ने निभाया। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि रिया दीपसी आजकल कहां है और क्या कर रही है।

17 साल की उम्र में निभाया 100 बच्चों की मां का किरदार

दरअसल आपको बता दें कि महाभारत सीरियल के दौरान रिया दीपसी ने गांधारी का किरदार निभाया और वह उसे समय सिर्फ 17 साल की थी। सीरियल में बेहद ही संजीदा किरदार निभाकर वह पॉपुलर हो गई। इतनी कम उम्र में उन्होंने खुद से 12 साल बड़े अर्पित रंका की मां का किरदार निभाया। अर्पित रंका का महाभारत सीरियल में दुर्योधन का किरदार देखा गया था।

रिया दीपसी ने महाभारत से किया था टीवी डेब्यू

रिया दीपसी महाभारत सीरियल में गांधारी का किरदार निभाकर काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। बता दे की एक्ट्रेस मुंबई के रहने वाली है और उन्होंने फिल्म मेकिंग में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं उन्होंने थिएटर और फिल्मों में भी काम किया। रिया ने साल 2013 में महाभारत सीरियल में टेलीविजन डेब्यू किया। इसके बाद में साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'भागते रहो' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया।

रिया दीपसी का वर्क फ्रंट

लेकिन अगर हम रिया दीपसी के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो बता दें कि उन्होंने 'बी सेफ' और 'इट हैपन इन कैलकटा' जैसी वेब सीरीज में काम करके काफी पापुलैरिटी हासिल की। एक्ट्रेस को पंजाबी म्यूजिक एल्बम में देखा गया और उसके बाद में अभी तक उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट में देखा नहीं गया है।

Read more about: riya deepasi mahabharat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X