1000 महिलाओं के ऑडिशन के बाद पूजा शर्मा बनीं थीं द्रौपदी, जानिए अब किस हाल में हैं टीवी की द्रौपदी

Pooja Sharma Draupdi: टीवी के महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली पूजा शर्मा ने हर किसी के दिल पर राज किया। इतना ही नहीं उनका किरदार द्रौपदी के रूप में दर्शकों को काफी पसंद भी आया था। इस सीरियल में द्रौपदी का स्नेह और त्याग के साथ-साथ गुस्सा भी देखा गया। इतना ही नहीं उन्होंने कई सारे मायथोलॉजिकल किरदार निभाए। जिस कारण से दर्शकों से उन्हें भरपूर प्यार मिला। लेकिन आज हम 10 साल बाद पूजा शर्मा का लुक देखने वाले हैं। बता दें कि 10 सालों में एक्ट्रेस बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश हो गई है। साथ ही साथ खूबसूरत भी हो चुकी हैं।
फेमिना मिस इंडिया में टॉप 10 फाइनलिस्ट में रह चुकी है पूजा शर्मा
पूजा शर्मा साल 2006 में फेमिना मिस इंडिया में भी गयी। हालांकि वह इसका खिताब तो नहीं जीत पाई लेकिन प्रतियोगी की लिस्ट में वह टॉप 10 फाइनलिस्ट में नजर आई। इसी के साथ आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने यहां पर अपनी खूबसूरत बालों की वजह से हर किसी को काफी इंप्रेस कर दिया था और इतना ही नहीं उन्होंने यहां पर मिस ब्यूटीफुल हेयर का खिताब अपने नाम किया था।
पूजा शर्मा से पहले 1000 महिलाओं का द्रौपदी के किरदार के लिए कर हो चुका था इंटरव्यू
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा शर्मा ने जिस महाभारत सीरियल में काम किया था वह स्टार प्लस पर पहले कास्ट किया गया था। इतना ही नहीं इस महाभारत सीरियल के डायरेक्टर सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने द्रौपदी के किरदार के लिए 1000 महिलाओं का ऑडिशन ने ले लिया था। लेकिन उन्हें एक उग्र महिला चाहिए थी। जिस वजह से उन्हें पूजा शर्मा पसंद आई। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को फाइनल कर दिया था।
पूजा शर्मा को एंकरिंग के लिए भी लोगों ने खूब किया अप्रोच
इसी के साथ आपको बता दें कि पूजा शर्मा नई दिल्ली की रहने वाली मानी जाती है और उन्होंने साल 2012 में "तेरी मेरी लव स्टोरीज" सीरियल से अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। जिसके बाद में वह आए दिन सुर्खियों में आती रही। बता दें कि महाभारत सीरियल को 10 साल हो चुके हैं और अब एक्ट्रेस काफी ज्यादा बदल चुकी हैं। बताया तो यह भी जाता है कि पूजा शर्मा काफी टैलेंटेड रही है और इतना ही नहीं उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में डीडी नेशनल के एक शो को होस्ट भी किया था। साथ ही साथ होने जूम चैनल से कॉल भी आ चुका है और उन्हें बतौर एंकर के लिए भी लोगों ने अप्रोच किया।
पूजा शर्मा ने महाभारत के साथ और भी माइथोलॉजीकल सीरियल्स में किया है काम
पूजा शर्मा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि इन दिनों वह किसी भी सीरियल में देखी नहीं जा रही है और सोशल मीडिया पर वह आए दिन अपने फैंस के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती हुई नजर आती है। इतना ही नहीं उन्होंने महाभारत ही नहीं बल्कि 'महाकाली: अंत ही आरंभ है' और 'कर्म फल दाता शनि' में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











