'महाभारत' शो में जब द्रौपदी के चीर हरण सीन के वक़्त सेट पर लग गई थी आग, एक्ट्रेस बोलीं- वहां पर दिव्य शक्ति...

Mahabharat Cheer Haran Scene

Mahabharat Cheer Haran Scene: स्टार प्लस पर 'महाभारत' शो काफी ज्यादा पसंद किया गया था और आपको बता दें कि हाल ही में इसकी दसवीं एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की गई थी। शो में पूजा शर्मा ने द्रौपदी का किरदार निभाया था और सौरभ राज जैन ने कृष्ण का किरदार अदा किया था।

अब हाल ही में पूजा शर्मा ने एक राउंड टेबल डिस्कशन के दौरान इस बात का खुलासा किया कि किस तरीके से चीर हरण सीन के दौरान ड्रामेटिक सीन हो गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें की पूजा शर्मा का द्रोपदी का किरदार काफी ज्यादा लोगों द्वारा भी पसंद किया गया था।

हालांकि पूजा शर्मा ने बताया था कि जब सेट पर चीर हरण का सीक्वेंस शूट किया जा रहा था तो आग लग गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "सभा में एक खास जगह थी, जहां से द्रोपदी का दुपट्टा निकलना था। लेकिन वहां पर रखे हुए एक ट्रांसफॉर्म में अचानक से दो बार आग लग गई।"

पूजा शर्मा ने आगे बात करते हुए बताया कि "इस ब्लास्ट ने पहले से ही बने हुए इंटेंस माहौल को और भी ज्यादा उग्र बना दिया था। असली आग के चलते चीर हरण सेन के दौरान इमोशंस और स्पिरिचुअलिटी काफी ज्यादा झलकने लगी।" एक्ट्रेस के मुताबिक सेट पर कोई दिव्य शक्ति भी मौजूद थी।

पूजा शर्मा ने बताया कि महाभारत की पूरी शूटिंग के वक्त जो भी हुआ है इससे पहले उन्होंने कभी भी ऐसा कुछ भी नहीं देखा था। एक्ट्रेस बताती है कि "ऐसा लगा जैसे कि एक अदृश्य दिव्य ऊर्जा सेट पर मौजूद है। वहां पर मैं बहुत खास कनेक्शन भी महसूस किया और मेरे लिए चीरहरण सीन बहुत ही मेमोरेबल रहेगा।"

More from Filmibeat

Read more about: mahabharat pooja sharma draupadi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X