Madhuri Dixit: इस फोटो को देखकर माधुरी दीक्षित को मिली थी अपनी पहली फिल्म, खूबसूरती निहारते नहीं थक रहे फैंस

Madhuri Dixit Unseen Photo: माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में हैं, जिन्होंने दशकों तक दर्शकों के दिल पर राज किया है और आज भी कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो उन्होंने अपनी पहली फिल्म की ऑडिशन के लिए भेजी थी।
माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म थी 'अबोध'। राजश्री प्रोडक्शंस तले बनी ये फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी। हिरेन नाग के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अपोजिट एक्टर तापस पाल थे, जिन्होंने मुख्य तौर पर बांग्ला फिल्मों में काम किया था।
17 साल की उम्र में साइन की थी पहली फिल्म
जब माधुरी 'अबोध' कर रही थीं, वो सिर्फ 17 साल की थीं। कहते हैं कि गर्मी की छुट्टियों में टीनएजर माधुरी ने समय बिताने के लिए फिल्म में काम करने का मन बनाया था। इस वक्त वो अभिनय में करियर बनाने को लेकर गंभीर नहीं थीं। ये तस्वीर एक्ट्रेस ने अबोध साइन करने से पहले राजश्री प्रोडक्शंस में ऑडिशन के लिए दी थी। बताया जाता है कि गोविंद मुनिस ने उन्हें अबोध में उनकी पहली भूमिका के लिए चुना था।
पहली फिल्म में दिखाने को मिले कई शेड्स
ये तस्वीर देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और माधुरी दीक्षित की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस फिल्म में माधुरी के किरदार के काफी शेड्स थे। ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसकी शादी तो हो गई लेकिन उसे रिश्ते और शादीशुदा जिंदगी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं होती है। उनके किरदार में पहले एक अल्हड़पन और फिर परिपक्वता दिखाई देती है। यही वजह है कि पहली फिल्म के बाद ही एक्ट्रेस के पास बैक टू बैक कई ऑफर आने लगे।


Click it and Unblock the Notifications
