Madhuri Dixit B'Day: आज भी करती हैं करोड़ों की कमाई, 10 तस्वीरें देख दिल धड़कने लगेगा
आज भले ही नए जमाने की एक्ट्रेस सिनेमा के पर्दे पर छा रही हैं। लेकिन असली स्टारडम का स्वाद केवल बॅालीवुड की चुनिंदा एक्ट्रेस ने चखा है। आलम तो ये था कि अपने नाम के अलावा फैंस ने उन्हें कई नाम दिए हैं।
35 सालों से बॅालीवुड पर राज करने वालीं माधुरी दीक्षित यानी कि धक धक गर्ल उन्हीं में से हैं। आज उनका 52 वां जन्मदिन है। इस साल वह करण जौहर की फिल्म कलंक के साथ टोटल धमाल में दिखाई दी। हर बार की तरह इस बार भी अपनी धक-धक गर्ल को स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए उतना उत्साहित रहा, जैसा कि पहले रहा करता था।
श्रीदेवी के बाद माधुरी एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि अपने डांस, सांग और सुपरहिट फिल्मों की लंबी कतार के लिए लोकप्रिय हैं। 80 से लेकर 90 दशक तक बॅालीवुड की सिंगल सुपर क्वीन रह चुकी माधुरी ने अपने स्टारडम का परचम ऐसा लहराया कि वह अपने को-स्टार से अधिक फीस लेने वालीं एक्ट्रेस बन गईं।

राम-लखन, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, देवदास के साथ माधुरी के पास ऐसी कई फिल्में हैं जो कि आज भी अपने सदाबहार होने की गवाही देती हैं। बॅालीवुड में आज भी उनकी डिमांड में कमी नहीं आयी है। करोड़ों की कमाई आज भी उन्हीं के हिस्से में है।
चलिए फिर यहां जानते हैं माधुरी दीक्षित के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी और उनकी अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications