जब खूंखार विलेन के साथ माधुरी दीक्षित ने किया सीन शूट, घबराकर फूट-फूट कर रोने लगी अभिनेत्री

Madhuri Dixit Cried During Rape Scene: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे विलेन आए, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ का असर रियल लाइफ पर भी देखने को मिला। आज हम आपको एक ऐसे ही विलेन के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं 70 से 80 के दशक के मशहूर विलेन एक्टर रंजीत की। उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया।
लेकिन आपको बता दें कि रंजीत की ऑन स्क्रीन इमेज का असर उनकी रियल लाइफ पर देखने को मिला। दरअसल एक बार खूंखार विलेन से मशहूर ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का सामना हुआ तो वह काफी ज्यादा घबरा गई थी। जब दोनों को साथ में सीन शूट करने के लिए दिया गया तो अभिनेत्री रोने लग गई थी। इस बात का खुलासा खुद हाल ही के इंटरव्यू में रंजीत ने किया।
रंजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित के घबराने का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने उनके साथ फिल्म 'प्रेम प्रतिज्ञा' में काम करने से लगभग मना कर दिया था। लेकिन वह मेकअप रूम में जाकर रोने लग गई। रंजीत ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे नहीं पता कि हो क्या रहा है, मैं सेट पर 2 घंटे के लिए आता था और एक गरीब शख्स की बेटी का रोल वह कर रही थी। मुझे उसका शोषण करना था। फाइटर मास्टर वीरू ने यह कहा था कि वह नॉनस्टॉप शूटिंग करेंगे और सब कुछ कैप्चर भी होगा।"
इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने बात करते हुए यह भी बताया कि "किसी को भी मेरे कारण दिक्कत नहीं हुई, कई बार लोग मुझसे पूछा करते थे की सीन कैसा हुआ लेकिन इस बार सीन शूट होने के बाद में लोगों ने माधुरी दीक्षित को पूरी तरीके से घेर लिया था। तब माधुरी ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पता भी नहीं चला कि मैं उनको छुआ है। ये मेरे लिए बहुत ही तारीफ की बात थी और मैं हर औरत की बहुत इज्जत करता हूं। भले ही मैं उन्हें जानता हूं या फिर नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications