इस वजह से Madhuri Dixit ने फ़िल्म में Salman Khan संग काम करने से कर दिया था मना, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

हिंदी सिनेमा की 'हम साथ साथ हैं' फिल्म काफी सुपरहिट गई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या थे। इस फिल्म में एक जॉइंट फैमिली दिखाई गई थी, जिसको काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में लीड किरदार में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहसिन बहल, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर के अलावा नीलम कोठारी भी थी। हालांकि माधुरी दीक्षित को यह फिल्म ऑफर की गई थी।
क्यों माधुरी ने सलमान के साथ काम करने से किया था इंकार?
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि माधुरी दीक्षित ने सलमान खान के साथ में काम करने से मना कर दिया। इससे पहले माधुरी दीक्षित ने सलमान खान के साथ में फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में काम किया था। लेकिन माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान के कारण 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म में काम नहीं किया।
माधुरी को साधना का रोल हुआ था ऑफर
माधुरी दीक्षित ने रेडिफ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस पर खुलासा करते हुए बताया कि उनको 'हम साथ साथ हैं' फिल्म ऑफर हुई। एक्ट्रेस ने बताया कि डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म में उन्हें तब्बू का साधना का किरदार ऑफर किया था। माधुरी ने बताया कि वह करिश्मा और सोनाली में से किसी का भी रोल कर सकती थी। लेकिन उनके लिए तब्बू का रोल सूटेबल नहीं बैठा।
सलमान को माधुरी के फिल्म में छूने पड़ते पैर
इसी के अलावा माधुरी दीक्षित ने आगे यह भी बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि हम आपके हैं कौन में सलमान खान की प्रेमिका का रोल निभाने के बाद में अब उनकी भाभी का रोल वह कैसे निभाएंगी। दर्शकों के लिहाज से भी उन्हें यह करना ठीक नहीं लगा। माधुरी दीक्षित ने यह भी बताया की फिल्म में एक सीन ऐसा भी था जहां पर सलमान खान को तब्बू के पैर छूने थे और गले भी लगना था। इसीलिए ऐसा सीन करने के लिए भाभी और देवर वाली फीलिंग भी आनी चाहिए।
माधुरी दीक्षित ने इस वजह से किया फिल्म के लिए मना
माधुरी दीक्षित आगे बताती है कि "अगर दर्शक स्क्रीन पर सलमान खान को मेरे पैर छूते हुए देखते तो उनको थिएटर में काफी ज्यादा अजीब लगता। ऐसा इसीलिए क्योंकि 'हम आपके हैं कौन' फिल्म में एक लव स्टोरी थी जो कि मेरे और सलमान खान के बीच थी।" लेकिन अगर हम फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की बात करते हैं तो इस फिल्म को दर्शकों द्वारा कही प्यार मिला। फिल्म की कहानी से लेकर हर एक गाना काफी मशहूर हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











