गोविंदा का नाम सुनते ही इस हसीना ने ठुकरा दी थी फ़िल्म, मेकरा के हो गए थे वारे-न्यारे

Madhuri Dixit Reject Govinda Movie Ilzaam: गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग के चलते लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त ऐसा आया था जब गोविंदा की फिल्में ज्यादातर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन साल 1986 में रिलीज हुई एक फिल्म ने उनकी किस्मत इस तरीके से पलट कर रख दी कि उनका पूरा का पूरा मिजाज ही बदल गया। दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 1986 में रिलीज हुई मल्टी स्टार फिल्म 'इल्जाम' की।
इस फिल्म में गोविंदा लीड किरदार में थे और उनके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर और नीलम कोठारी जैसे बेहतरीन कलाकार भी फिल्म में नजर आए थे। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया था। गोविंदा ने फिल्म में अजय कुमार का किरदार निभाया और इसे सबसे पहले मिथुन चक्रवर्ती को ऑफर किया गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने इस फिल्म को मना कर दिया था और बाद में गोविंदा को इस रोल के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि नीलम कोठारी से पहले गोविंदा के साथ में माधुरी दीक्षित की जोड़ी बनाई गई थी। हालांकि अभिनेत्री ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि जब प्रोड्यूसर ने माधुरी दीक्षित को बताया की फिल्म में गोविंदा किरदार निभा रहे हैं तो उन्होंने इस फिल्म को करने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि इस फिल्म को 1 करोड़ 40 लाख के बजट में बनाया गया था और इसने 4 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन इकट्ठा किया था।


Click it and Unblock the Notifications