माधुरी दीक्षित ने इस वजह से फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में काम करने से किया था मना

फिल्म 'हम आपके हैं कौन' एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें वह सब कुछ था जो एक देसी दर्शक को चाहिए। शादियों में अलग-अलग रस्मों को निभाने के दौरान हुआ मस्ती-मजाक, देवर-भाभी और जीजा-साली के बीच की खट्टी-मीठी नोक-झोंक और बड़ा सा लॉन जहां परिवार के लोग सर्दियों के मौसम में छुट्टियों के दिनों में क्रिकेट खेल सके। इसके साथ ही बिग बजट की इस फिल्म में मुख्य आकर्षण के तौर पर था, टफी। सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म ने धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में गिरने के अहसास को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया था। फिल्म में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री को काफी पसंद की गयी थी। लेकिन जब सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म में इस जोड़ी को फिर से कास्ट करना चाहा तो माधुरी दीक्षित ने मना कर दिया था।

माधुरी ने सूरज बड़जात्या को किया मना :
फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की सफलता के बाद सलमान खान और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या अपनी अगली फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में भी काम करना चाहते थे। लेकिन सूरज को उस समय निराशा हाथ लगी जब माधुरी ने बड़जात्या की अगली फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। माधुरी ने काफी बाद में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था। माधुरी सूरज बड़जात्या की फेवरेट एक्ट्रेस थी और सूरज उन्हें अपनी हर फिल्म में लेना चाहते थे। सूरज माधुरी के साथ फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में भी काम करना चाहते थे लेकिन फिल्म में वह माधुरी के एक परफेक्ट रोल नहीं ढूंढ पा रहे थे।

करिश्मा कपूर या सोनाली बेंद्रे का रोल नहीं :
माधुरी दीक्षित ने सूरज बड़जात्या को करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे वाले रोल के मना कर दिया था। माधुरी ने कहा था, "फिल्म 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्म में काम करने के बाद वह किसी औसत दर्जे की लड़की का किरदार नहीं निभा सकती हैं और ना ही अपने करियर में एक कदम पीछे जा सकती हैं। मुझे एक कदम आगे बढ़ाते हुए ही फिल्म करना था। मैं कोई ऐसा किरदार नहीं कर सकती थी जिसमें कोई भी फिट हो सकता है।"

तब्बू के रोल को इसलिए किया मना :
काफी सोचने के बाद सूरज बड़जात्या ने फिल्म में माधुरी दीक्षित को सलमान खान की भाभी और घर की बड़ी बहू तब्बू 'साधना' का किरदार ऑफर किया। लेकिन माधुरी ने इस रोल के लिए भी मना कर दिया था। इस बारे में माधुरी दीक्षित ने कहा था, "फिल्म के एक सीन में सलमान खान तब्बू के पैर छुते हैं और उनको गले लगाते हैं। अब अगर मुझे तब्बू की जगह रखकर सोचा जाए कि सलमान मेरे पैर छू रहे हैं, तो मुझे लगता है पब्लिक थिएटर में शोर मचाने लग जाती। और मुझे लगता है कि यह सही भी है क्योंकि हम आपके हैं कौन में हम दोनों के बीच लव स्टोरी थी।"


Click it and Unblock the Notifications











