धक-धक गर्ल की एक गलती से उनके हाथ से निकली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म, वरना सलमान खान को छूने पड़ते हसीना के पैर

Madhuri Dixit, Hum Saath Saath Hain

90 के दशक में ऐसी कई सारी फिल्में बनी जो कि रोमांस से भरी हुई थी. यहां तक की आपको बता दें कि ऐसे बहुत सारे हीरो हीरोइन रहे जिनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आई. लेकिन आपको बता दें कि साल 1999 में रिलीज हुई 'हम साथ साथ हैं' फिल्म हर फिल्म पर भारी पड़ गई थी. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म का ऑफर माधुरी दीक्षित को पहले आया था. लेकिन एक्ट्रेस ने यह फिल्म ठुकरा दी थी.

सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने दी ब्लॉकबस्टर फिल्में

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक हिट जोड़ी मानी जाती थी. साल 1991 में पहली बार 'साजन' फिल्म में दोनों ने काम किया. दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई और बाद में दोनों को 'हम आपके हैं कौन' फिल्म में देखा गया. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. दोनों के रोमांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. लेकिन बाद में माधुरी दीक्षित को फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में सलमान खान की भाभी का किरदार निभाने के लिए ऑफर आया था.

माधुरी दीक्षित ने ठुकरा दिया था तब्बू का रोल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसके बाद में इस फिल्म में तब्बू को यह किरदार मिला था. माधुरी दीक्षित ने इस रोल को ठुकरा दिया था. इसके पीछे की वजह यह थी की फिल्म में सलमान खान को उनके पैर छूने थे. यह बात एक्ट्रेस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया.

माधुरी दीक्षित ने फिल्म को ठुकराने का बताया कारण

माधुरी दीक्षित ने rediff.com को दिए हुए एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि "'हम आपके हैं कौन' के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या मुझे उसे फिल्म में लेना चाहते थे. लेकिन वह पूरी तरीके से परेशान हो गए थे कि वह मुझे किस रोल में लें. मैं करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे का किरदार नहीं निभा सकती थी क्योंकि 'हम आपके हैं कौन' हमारी हिट फिल्म रही थी. इसीलिए मैं चाहती थी कि इसके बाद अगली फिल्म में मेरा रोल सूरज जी के साथ एक अच्छा होना चाहिए. मैं एक कदम पीछे जाकर रोल करना पसंद नहीं कर सकती थी. बाद में मुझे तब्बू का रोल ऑफर किया गया. जिसमें सलमान खान भाभी के पर भी छूट हैं और गले लगते हैं. जिस वजह से मैं इस रोल के लिए इंकार कर दिया. ऐसा इसीलिए क्योंकि हम आपके हैं कौन फिल्म में हमारे रोमांस को काफी पसंद किया गया और फिर सलमान का मेरे पैर छूना मुझे सही नहीं लगा."

सलमान और माधुरी की जोड़ी थी पर्दे पर हिट

यहां तक की आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित को सलमान खान की गर्लफ्रेंड का रोल भी ऑफर किया गया था. दर्शकों द्वारा दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया. पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री बखूबी नजर आती थी. दोनों ने साल 1991 में फिल्म 'साजन' में काम किया था. इसके बाद में 1993 में दोनों को 'दिल तेरा आशिक' में भी देखा गया था. बाद में 1994 में फिल्म 'हम आपके हैं कौन" जो की सुपरहिट रही थी. साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' फिल्म में भी दोनों की जोड़ी हिट गई थी.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X