प्रिय JFK, सलमान सलमान करो वही बेहतर है, बस ये न करो बहन !
बॉलीवुड में इन दिनों रिमिक्स सॉन्ग्स का चलन है। लगभग हर दूसरी फिल्म में किसी हिट पुराने गाने को लेकर उसे रिमिक्स बना कर नए तरीके से पेश किया जा रहा है। वहीं हाल ही में एक और बड़ी फिल्म में कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित का 90s का बेहद हिट सॉन्ग 'एक-दो-तीन' का रिमिक्स गाना लिया जा रहा है। इस गाने पर नई धुन में नई एक्ट्रेस माधुरी के अंदाज में डांस करती दिखाई देंगी।
[पाकिस्तानी आतंकवादी, भारत में तबाही के मंसूबे, हुई ऐसी हालत कि पानी तक नहीं मिला ]
दरअसल, टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 में एक आइटम नंबर रखा गया है। ये आइटम नंबर माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए बेहद हिट गाने 'एक-दो-तीन' का रिमिक्स होगा और इस रिमिक्स में मोहिनी बनेंगी एक्ट्रेस जैक्लीन फर्नांडीस। जी हां जैक्लीन जिन्हें सलमान किक के बाद से JFK यानी 'जैक्लीन फर्नांडिस कहां' बुलाते हैं और वे सलमान की फेवरेट बन चुकी हैं। उन्होंने किक में एक आइटम नंबर भी दिया था, जिसमें सलमान साथ थे लेकिन माधुरी के रिमिक्स को जैक्लीन कितना हिट बना पाती हैं ये देखने वाली बात होगी।

कई बार ऐसा भी हुआ है कि पुराने सुपरहिट गानों को नई फिल्मों में ऐसा रिमिक्स किया गया कि किसी को पसंद नहीं आया। वहीं बात करें माधुरी के गानों की तो उनकी अपना फ्लेवर और खूबसूरती है। ऐसे सॉन्ग्स को रिमिक्स बना कर न ही बिगाडा जाए तो बेहतर है। आगे जानें माधुरी के ऐसे 10 गाने जो अपने दौर के सुपरहिट हैं और जिन्हें न छुआ जाए तो ही ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications