माधुरी दीक्षित की हमशक्ल, पहली फ़िल्म से दिखाया जलवा, बैक-टू-बैक दी फ्लॉप तो कहलाई अनलकी

Manisha Koirala Struggle Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी रही है जिन्होंने पहली फिल्म से पहले तो सुर्खियां बटोरी और फिर बैक टू बैक फ्लॉप भी दी। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कहा जाने लगा और यहां तक कि लगातार तीन फ्लॉप फिल्में देने के चलते अनलकी का टैग मिला।
अगर आप अभी भी इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं मनीषा कोइराला की। साल 1942 में 'ए लव स्टोरी' फिल्म के लिए जब एक्ट्रेस ने ऑडिशन दिया तो उन्हें फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने स्टुपिड कहकर वापस भेज दिया। वह इस फिल्म में माधुरी दीक्षित को लेना चाहते थे और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना भी उन्हीं के लिए लिखा था।
लेकिन माधुरी दीक्षित किसी कारण के चलते फिल्म में काम नहीं कर पाई और विधु विनोद चोपड़ा ने एक बार फिर से मनीषा कोइराला का ऑडिशन देखा था। जिसके चलते माधुरी दीक्षित की वो फिल्म और गाना दोनों ही मनीषा कोइराला के हिस्से में आ गए थे। उन्हें शुरुआत में माधुरी दीक्षित की हमशक्ल के चलते पहचान मिली।
मनीषा कोइराला की पहली फिल्म 'सौदागर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और फिर उन्होंने लगातार तीन बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे डाली। जिसके चलते एक्ट्रेस पर अनलकी का टैग लग गया और इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार उन्होंने खामोशी द म्यूजिकल, मन, लज्जा और बॉम्बे जैसी फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई।


Click it and Unblock the Notifications











