शादी के पहले हुईं प्रेग्नेंट, एक्ट्रेस ने 15 साल बाद लिए फेरे.. मुस्लिम एक्ट्रेस ने हिंदू स्टार के लिए..

Farheen Khan Pregnant Before Marriage: माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कहीं जाने वाली एक्ट्रेस फरहीन खान ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म जान तेरे नाम से बॉलीवुड डेब्यू किया। 90 के दशक में वह एक जाना माना चेहरा बन चुकी थी और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही।
दरअसल फरहीन खान का दिल एक शादीशुदा क्रिकेटर पर आ गया था और खुशी-खुशी वह उनकी दूसरी बीवी बन गई थी। साथ ही उन्होंने अपनी एक्टिंग भी छोड़ दी थी। फरहीन खान की पहली फिल्म जान तेरे नाम बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई और बॉलीवुड में भी वह खास मुकाम प्राप्त नहीं कर पाई।
हालांकि फरहीन खान ने बिना कुछ सोचे समझे अपने करियर को छोड़कर भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर के साथ में शादी कर ली। वह मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गई और बिजनेस में अपना हाथ आजमा रही है। वह ऑर्गेनिक स्किन केयर लाइन कंपनी को चलती है और नैनीताल में एक होम स्टे भी है।
हालांकि पिछले साल फरहीन खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने जीवन में आए हुए उतार-चढ़ाव से लेकर अपने बॉलीवुड करियर के अलावा शादी पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि "मेरे परिवार से कोई भी सदस्य एक्टिंग की दुनिया में नहीं था। रीना रॉय और बरखा रॉय मेरी मां की बचपन की सहेलियां है।"
फरहीन खान ने आगे बात करते हुए कहा कि "मस्ती मस्ती में मैंने फोटोशूट करवा लिया और संयोग से इस बिल्डिंग में एक रिड्यूसर रहा करते थे। उनको फोटोशूट बहुत अच्छा लगा और इस तरीके से मुझे पहली फिल्म मिल गई। मुझे फिल्मों में आने के लिए कोई स्ट्रगल नहीं करना पड़ा और मेरी पहली फिल्म जान तेरे नाम को साल 1991 में शूट किया गया।"
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए यह भी बताया कि "फरवरी 1992 में मेरी पहली फिल्म को रिलीज किया गया। फिर 1996 में संजय दत्त के साथ फिल्म अमानत में भी काम किया। बाद में साल 2000 तक मैंने काम किया है। लेकिन मैं परिवार को हमेशा से ही बहुत ज्यादा तवज्जो देती हूं।"
फरहीन खान ने अपनी लव स्टोरी को लेकर बात करते हुए बताया कि मेरी मनोज प्रभाकर से पहली मुलाकात टयूलिप स्टार होटल में जिम में हुई। सब उनसे ऑटोग्राफ ले रहे थे और मैं तब उन्हें नहीं पहचानती थी। लेकिन वह मुझे पहचानते थे और पहले ही मुलाकात में मुझे वह पसंद आए। धीरे-धीरे यह सिलसिला आगे बढ़ता रहा और 1994 में मेरी उनसे शादी हो गई।
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि जब मैं उनकी जिंदगी में आई तो उनकी शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल भी सही नहीं चल रही थी और शुरू में हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे। मैं उम्र में उनसे 10 साल छोटी हूं और फेरों वाली शादी हमारी साल 2009 में हुई थी। हालांकि मेरा निकाह बहुत पहले ही हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications






