माधुरी दीक्षित से मेकर्स ने कराया ऐसा सीन, नीले पड़ गए हसीना के होंठ और...

Madhuri Dixit Pukar

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कहीं जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दे कि कई बार फिल्मों में किसी सेन की वजह से कई बार हसीनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको माधुरी दीक्षित को लेकर एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं।

दरअसल माधुरी दीक्षित की साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म पुकार की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी परेशानी हुई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट में अनिल कपूर नजर आए थे और दोनों पर गाना किस्मत से हम तुमको मिले फिल्माया गया था। इस गाने को अलास्का के ग्लेशियर पर फिल्माया गया था और माधुरी दीक्षित ने इस दौरान शिफॉन की साड़ी पहन रखी थी।

बता दे कि माधुरी दीक्षित जब इस साड़ी को पहनकर शूट करने के लिए निकलती है तो उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि वहां पर काफी ज्यादा ठंड थी और इसके चलते माधुरी के होंठ नीले पड़ चुके थे। इसीलिए इस शूटिंग को भी बीच में रोकना पड़ गया था। इस बात का खुलासा भी माधुरी दीक्षित ने खुद किया था।

माधुरी दीक्षित ने इस पर बात करते हुए कहा कि वहां पर इतनी ज्यादा ठंड थी कि हमें होंठ हिलाने तक में परेशानी होने लगी थी। बाद में शूट पर एक डॉक्टर को भी बुलाया गया था। डॉक्टर ने माधुरी का चेकअप किया और तबीयत ठीक होने के लिए एक हीटर भी मंगवाया गया। जब अभिनेत्री को थोड़ा ठीक महसूस होने लगा तो जैसे तैसे गाने की शूटिंग की।

पुकार फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के अलावा नम्रता शिरोडकर भी नजर आई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज भी माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री में एक्टिव है और इन दिनों वह डांस रियलिटी शोज को जज करती हुई भी नजर आ जाती हैं। उनकी खूबसूरती पहले से और भी ज्यादा बढ़ चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: madhuri dixit pukar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X