इस फिल्म में Madhuri Dixit की खूबसूरती देख बहक गया था एक्टर, कट बोलने के बाद भी चूमता रहा, काट दिए थे होंठ

Madhuri Dixit Controversy: माधुरी दीक्षित अपनी अभिनय क्षमता, सुंदरता और मदमस्त डांसिंग टैलेंट से दशकों से दिलों पर राज कर रही हैं। सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी स्क्रीन और टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया तक माधुरी ने हर जगह अपना जादू बिखेरा है।
दयावान का किसिंग सीन
माधुरी दीक्षित की की झोली में 70 से ज्यादा फिल्में हैं और उनमें से एक है 'दयावान'। यह फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी और इसमें हसीना के साथ विनोद खन्ना और फिरोज खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोरी क्योंकि इसमें माधुरी और विनोद खन्ना के बीच एक किसिंग सीन दिखाया गया था। 80 के दशक में, फिल्मों में ऐसे दृश्यों का प्रदर्शित होना आम बात नहीं थी।
'काट दिए थे होंठ'
इस किसिंग सीन ने दर्शकों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, अफवाहें यहां तक फैल गईं कि विनोद खन्ना सीन में इतने खो गए कि कथित तौर पर निर्देशक के 'कट' कहने के बाद भी उन्होंने एक्ट्रेस को किस करना जारी रखा और यहां तक कि उनके होंठ भी काट दिए।
'मुझे मना करना चाहिए था'
MensXP के अनुसार, एक फैन वेबसाइट ने माधुरी दीक्षित के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने इस सीन पर खेद व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था, "जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे लगता है कि मुझे बस इतना कहना चाहिए था, 'नहीं, मैं यह नहीं करना चाहती।"
किसिंग सीन से किया परहेज
माधुरी दीक्षित ने यहां तक कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि स्क्रिप्ट में इस सीन की जरूरत नहीं थी। वह उस समय शॉट से इनकार नहीं कर सकती थीं, क्योंकि इंडस्ट्री में उनकी पर्याप्त पकड़ नहीं थी। "इसके अलावा, मैं फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थी, इसलिए मुझे इंडस्ट्री के बारे में कुछ भी नहीं पता था। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि आप किसिंग सीन करने से मना कर सकते हैं। बाद में जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे आश्चर्य हुआ कि मैंने ऐसा क्यों किया? किसिंग ने फिल्म में कुछ भी नहीं जोड़ा। इसलिए मैंने और किसिंग सीन करने से परहेज करने का फैसला किया और फिर कभी दूसरा किसिंग सीन नहीं किया।"


Click it and Unblock the Notifications











