सलमान खान से लेकर अक्षय तक इस एक्ट्रेस के सब दीवाने, अब अजय देवगन के साथ Dhamaka
इन दिनों सुपरस्टार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल में माधुरी समेत पूरी स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। वहीं टोटल धमाल के अलावा माधुरी करण जौहर की आने वाली फिल्म कलंक को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इन दोनों फिल्मों में वे दशकों बाद अपने पसंदीदा को-स्टार्स के साथ वापसी कर रही हैं। माधुरी की दो बड़ी फिल्में खूब चर्चा में हैं।
[शराब पीकर बदसलूकी करते थे ऋषि कपूर, रणबीर कपूर ने बात करना किया बंद, चौंकाने वाला खुलासा]
जहां एक तरफ टोटल धमाल में माधुरी अनिल कपूर के साथ 18 सालों बाद नजर आएंगी। वहीं फिल्म कलंक में वे संजय दत्त के साथ 21 साल बाद वापसी करेंगी। 21 साल बाद ये जोड़ी फिल्म शिद्दत के साथ फिर एक बार स्क्रीन शेयर कर रही है। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की आखिरी फिल्म 'महानता' थी, जो कि 1997 में रिलीज हुई थी। वहीं संजय दत्त के साथ माधुरी का चर्चित अफेयर भी इन दिनों सुर्खियों में है।

वजह चाहे फिल्म हो या कुछ और 90s के दौर की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती ही हैं। उनकी दो-दो फिल्मों का इंतजार तो फैंस को है ही फिलहाल माधुरी की पुरानी अनदेखी तस्वीरों के साथ याद करते हैं बॉलीवुड की इस सुपरस्टार एक्ट्रेस की शुरूआत और फिल्म इंडस्ट्री में अब तक का सफर-


Click it and Unblock the Notifications