'वो बहुत फेमस हैं और मैं...', माधुरी दीक्षित की पॉपुलैरिटी से डॉक्टर पति की जिंदगी पर पड़ा असर, बोले- अब तो मैं

Madhuri Dixit Husband Dr Shriram Nene

Madhuri Dixit Husband Dr Shriram Nene: माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1999 में US के डॉक्टर श्री राम नेने से शादी कर इंडस्ट्री से लंबे समय के लिए ब्रेक लिया था। लेकिन इसके बावजूद भी माधुरी दीक्षित की छवि इंडस्ट्री में ऐसी थी कि कभी भी लोगों को भुला नहीं पाया और आज भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव है।

माधुरी दीक्षित को 90 के दशक की सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता था। लेकिन आपको बता दें कि अब वह अपने डॉक्टर पति के साथ उनके रिटायरमेंट के बाद में मुंबई में ही शिफ्ट हो गई है। अक्सर माधुरी दीक्षित के पति श्री राम को भी उनके साथ में बॉलीवुड पार्टियों में देखा जाता है।

लेकिन अब हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति श्री राम नेने ने खुलासा किया की पत्नी के स्टारडम का उन पर कैसा असर पड़ा। उन्होंने खुलासा किया कि वह सही महीना में यह महसूस करते हैं कि माधुरी दीक्षित के सामने वह कुछ भी नहीं है। दरअसल उन्होंने हाल ही में डॉक्टर दीपक चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित को लेकर जिक्र किया था।

डॉ. नेने ने माधुरी दीक्षित को लेकर बात करते हुए कहा था कि "वह देश की बहुत बड़ी स्टार है और कई बार उनके शोहरत के आगे वह खुद भी दब जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो जैसे किसी रॉयल दरबार में पहुंच एक अमेरिकी हूं और अगर कहें तो एक इत्तेफाक से आया सैलानी हूं। मेरी पत्नी बहुत फेमस है और मैं तो बस उसके साथ में इस सफर में शामिल हूं।"

डॉ. नेने इस पर आगे बात करते हुए कहते हैं कि "लेकिन हम सभी को कई बार जो इंपोस्टर सिंड्रोम होता है उसके बावजूद भी एक इंसान कई लोगों की जिंदगी में काफी फर्क लेकर आ सकता है। इसीलिए कभी सोचिए मत कि आप कुछ भी नहीं कर सकते। हम सोच रहे थे कि फेम का इस्तेमाल दूसरों की भलाई के लिए कैसे किया जा सकता है।"

वह आगे बात करते हुए कहते हैं कि "जब मैं UCLA में काम करता था तो मैंने कई सारे सेलिब्रिटीज का इलाज भी किया था। लेकिन यह सब शादी से पहले की बात है और तब वह लोग सिर्फ एक चीज चाहते थे कि उनकी पहचान रिवील ना हो पाए। वह सिर्फ आम लोगों की तरह जीना चाहते थे। लेकिन अब मैं विपरीत स्थिति में हूं और अब लोग मुझसे सेल्फी लेना चाहते हैं। मैं तो बस उनसे बात करना चाहता हूं लेकिन कई बार यह बहुत मुश्किल हो जाता है।"

More from Filmibeat

Read more about: madhuri dixit shriram nene
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X