माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर संग शादी करने से कर दिया था इनकार, कहा- वो बहुत हाइपर...

Madhuri Dixit Refused To Marry Anil Kapoor

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में शुमार किया जाता है। बता दें कि उन दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती थी। इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी था जब दोनों के अफेयर के चर्चे भी उड़े थे। जिसके बाद में माधुरी दीक्षित से यह भी पूछा गया कि क्या वह अनिल कपूर से शादी करना चाहती है तो इस पर उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। इसीलिए आज हम आपको माधुरी दीक्षित के अनिल कपूर से शादी करने से इनकार करने की वजह बताने वाले हैं।

माधुरी और अनिल के अफेयर की उड़ी थी अफवाहें

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित साथ में कई सारी फिल्मों में नजर आए। लेकिन सबसे पहले उनकी फिल्म 'हिफाजत' में उन्हें देखा गया। जिसके बाद में 'तेजाब' और 'बेटा' जैसी फिल्मों में भी उनकी जोड़ी काफी हिट गई थी। लेकिन माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की अफेयर की खबरें 'बेटा' फिल्म के बाद में ज्यादा उड़ने लगी थी। उन दिनों अनिल कपूर शादीशुदा थे और इसके बावजूद भी दोनों के अफेयर की अफवाहें उड़ने लग गई थी।

माधुरी दीक्षित अनिल कपूर संग शादी करने से साफ किया इनकार

तकरीबन 33 साल पहले दोनों की अफेयर की खबरें सामने आई। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान जब माधुरी दीक्षित से सवाल किया गया कि क्या वह कभी भी अनिल कपूर से शादी करेंगी? तो इस पर माधुरी दीक्षित ने जवाब देते हुए कहा कि "नहीं! मैं उनके जैसे व्यक्ति से शादी नहीं करुंगी।" इसकी वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि "वह बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव है और मुझे एक शांत पति चाहिए। अगर अनिल कपूर की बात कही जाए तो मैं उनके साथ काम करने में काफी कंफर्टेबल हूं। यहां तक कि हमारे अफेयर की अफवाहों पर भी मैं उनसे मजाक करने में सक्षम हूं।"

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की पर्सनल लाइफ

अगर हम अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि अनिल 1984 में सुनीता कपूर के साथ में शादी रचाई थी। उनके तीन बच्चे हैं और अब वह नाना भी बन चुके हैं।तो वहीं दूसरी तरफ माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉ श्रीराम नेने के साथ में शादी रचा ली थी। उनके दो बेटे हैं। बता दें कि शादी के बाद वह विदेश में जाकर शिफ्ट हो गई लेकिन बाद में 2011 में उन्होंने भारत वापसी कर ली।

Read more about: madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X