..................... Madhuri dixit gave kissing scene with vinod khanna in film dayavan Madhuri dixit vinod khanna vulgar kiss - Hindi Filmibeat

इस एक्टर संग किसिंग सीन कर नर्क बनी माधुरी दीक्षित की जिंदगी.. बच्ची समझ एक्ट्रेस के साथ हुई जबरदस्ती

Madhuri Dixit Kissing Scene Controversy

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार है और आपको बता दें कि हमेशा से ही उनका दिलकश अंदाज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है. किसी के साथ-साथ आपको बता दें कि उन्होंने 90 के दशक में काफी सारी हिट फिल्में दी है और उन्हें धक-धक गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा. एक्ट्रेस ने अपने पूरे करियर में हम आपके हैं कौन और खलनायक जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया. लेकिन एक ऐसी फिल्म के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं जिसमें एक सीन के चलते उन्हें काफी लंबे वक्त तक पछतावा होता रहा. इस सीन के चलते कंट्रोवर्सी भी हुई थी.

माधुरी दीक्षित के इस सीन पर हुई कंट्रोवर्सी

दरअसल साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म दयावान में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना ने लीड किरदार निभाया था. इस फिल्म में एक बेहद ही बोल्ड किसिंग सीन फिल्माया गया था. जो कि 80 के दौर के हिसाब से काफी ज्यादा बोल्ड था. ऐसा बहुत ही कम देखने को मिला कि माधुरी दीक्षित जैसी ए ग्रेड एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर ऐसे किसिंग सीन देती है माधुरी दीक्षित ने यह बोल्ड सीन दिया और फिल्म के रिलीज के बाद में काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी भी देखने को मिली.

माधुरी दीक्षित को हुआ बड़ा पछतावा

बताया तो यह भी जाता है कि इस घटना के बाद में माधुरी दीक्षित को काफी ज्यादा पछतावा हुआ था. एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने इस पर खुलकर बात की थी और कहा था कि वह उस समय इंडस्ट्री में नई आई थी. उन्हें इंडस्ट्री में सारे तौर तरीके नहीं पता थे. माधुरी दीक्षित की माने तो उन्हें पता नहीं था की किसिंग सीन के लिए ना भी कह दिया जाता है. एक्ट्रेस ने यह भी दावा कर दिया था की फिल्म में यह सीन जबरदस्ती घुसाया गया. फिल्म दयावान के बाद में माधुरी दीक्षित ने बड़े पर्दे पर कभी भी किसिंग सीन नहीं दिए हैं.

Read more about: madhuri dixit vinod khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X