माधुरी दीक्षित जैसे नैन-नक्श, पहली फ़िल्म से हुई हिट, शादीशुदा क्रिकेटर संग शादी कर करियर किया चौपट

Madhuri Dixit Lookalike Farheen Prabhakar: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा बटोरी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कहा जाता था। दरअसल हम बात कर रहे हैं फरहीन प्रभाकर की।
फरहीन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिल्मों के लिए भी काफी प्रसिद्ध हुई। लेकिन वह सबसे ज्यादा चर्चा में तबाही जब लोगों ने उन्हें माधुरी दीक्षित की हमशक्ल बताया। हालांकि वह स्टेडियम को कायम नहीं रख पाई और आज के वक्त में गुमनामी की जिंदगी की रही है। फरहीन निसान 1992 में 'जान तेरे नाम' से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
फरहीन को इस फिल्म में रोनित रॉय के साथ में देखा गया था। यह फिल्म दोनों की ही डेब्यू फिल्म थी। पहले ही फिल्म से एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और वह अपने लुक्स के चलते चर्चा में आ गई। घुंघराले बाल और जबरदस्त लुक्स होने के चलते उन्हें माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कहा जाने लगा।
फरहीन ने बाद में दूसरी बार अक्षय कुमार की फिल्म में काम किया। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'सैनिक' में उन्हें अक्षय और रोनित दोनों के साथ में देखा गया था। धीरे-धीरे उनका करियर आगे बढ़ता गया और उन्होंने प्यार के चलते सब कुछ कुर्बान कर दिया। उन्होंने शादीशुदा क्रिकेटर मनोज प्रभाकर संग इश्क़ लड़ाया।
दरअसल मनोज प्रभाकर पहले से ही शादीशुदा थे और एक्ट्रेस के प्यार में पड़कर उन्होंने अपनी पहली पत्नी संध्या से तलाक ले लिया। इसके बाद मनोज और फरहीन की शादी हुई। फरहीन ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली और पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह टूटे परिवार से आती है और इसीलिए उनकी शादी हो तो वह अपना पूरा ध्यान अपने परिवार पर देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











