माधुरी दीक्षित की हमशक्ल के पिता ने की 3 शादियां, मुसलमानों पर से उठा भरोसा, हिन्दू से शादी करने का लिया फैसला

Madhuri dixit, farheen prabhakar

90 के दशक में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद थे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया। लेकिन अचानक से वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गए। आज हम आपको अक्षय कुमार की फिल्म सैनिक की एक्ट्रेस फरहीन प्रभाकर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने साल 1992 में आई फिल्म जान तेरे नाम से फिल्मी करियर शुरू किया। बाद में उनकी तुलना माधुरी दीक्षित से होने लगी क्योंकि उनके लुक्स उनसे काफी ज्यादा मिलते जुलते थे। हालांकि बाद में फरहीन ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।

करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री

फरहीन ने 90 के दशक में कई सारी फिल्मों में काम किया और वह फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन गई थी। लेकिन अपने करियर के पीक पर ही उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल फरहीन शादी रचाकर अपनी शादीशुदा जिंदगी में सेटल हो गई थी। इसी के चलते उन्होंने बड़े परदे से दूरी बनाने का फैसला ले लिया था।

मुसलमान होते हुए भी हिंदू से रचाई शादी

फरहीन जब अपने करियर में आगे बढ़ रही थी तभी उन्हें क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से प्यार हो गया। वह हमेशा से ही टूटे हुए परिवार से ताल्लुक रखती थी। जिसके चलते उन्होंने फैसला लिया की शादी के बाद वह पूरा ध्यान अपने परिवार का रखेंगी। एक इंटरव्यू के दौरान फरहीन ने मनोज प्रभाकर से शादी करने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि जब मैं 15 या 16 साल की थी तो मैंने फैसला किया की शादी करूंगी तो सिर्फ हिंदू लड़के से। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं यह साबित कर देना चाहती थी कि मैं वही करती हूं जो कि मैं करना चाहती हूं।

मुसलमानो पर से फरहीन का उठा था भरोसा

फरहीन ने आगे यह भी कहा कि "मैं शादी की और तब मैंने अपने पति को बताया कि मेरे पिता ने तीन शादियां रचाई थी। अपने घर के अंदर ऐसी सब चीजों को देखकर मेरा मुसलमानो पर से भरोसा उठ गया।" एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि जो लोग धर्म को लेकर बहुत ज्यादा कट्टर हुआ करते हैं ऐसे लोग बिल्कुल भी उनको पसंद नहीं है। आज के समय में फरहीन 50 साल की हो गई है और उम्र के साथ उनके लुक्स भी बदल चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: madhuri dixit farheen prabhakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X