Madhuri Dixit की हमशक्ल के रूप में हुई पहचान, शादीशुदा एक्टर संग लड़ाया इश्क़, करियर हुआ तबाह

Madhuri Dixit

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना इतना आसान नहीं होता है और सितारों को कई मुश्किलों से भी गुजरना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कहा जाता था। लेकिन उनकी एक गलती ने उनके पूरे करियर को बर्बाद करके रख दिया और आज वह गुमनामी की जिंदगी की रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री फरहीन प्रभाकर की।

डेब्यू फिल्म से ही बिखेर दिया अपना जलवा

दरअसल आपको बता दें कि जब फरहीन प्रभाकर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनकी तुलना माधुरी दीक्षित से की जाने लगी, क्योंकि उनका चेहरा उनसे काफी मिलता जुलता था। इसी के चलते वह रातों-रात सुर्खियों में आ गई। हालांकि वह अपना स्टारडम कायम नहीं रख पाई। फरहीन प्रभाकर ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जान तेरे नाम' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्हें एक्टर रोनित रॉय के साथ में देखा गया।

माधुरी दीक्षित की कहलाई हमशक्ल

फरहीन प्रभाकर की डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आने लगी। एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके लुक्स भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ गए। उनके घुंघराले बाल और बेहतरीन लुक्स हर किसी को माधुरी दीक्षित की याद दिला रहे थे और इसी के चलते उन्हें एक्ट्रेस की हमशक्ल कहा जाने लगा। डेब्यू फिल्म से फरहीन ने हर किसी के दिलों में अपनी जगह बनाई और दूसरी फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ में काम किया।

मशहूर क्रिकेटर से हुआ प्यार

फरहीन प्रभाकर का करियर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा था और इसी बीच उन्होंने करियर के पीक पर एक बड़ा फैसला लिया। फरहीन प्रभाकर ने अपने प्यार के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया और फिल्मों में आगे काम करने के बजाय उन्होंने शादी के बाद घर बसाने का फैसला लिया। दरअसल, फरहीन प्रभाकर को शादीशुदा क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से प्यार हो गया।

करियर छोड़ परिवार को चुना

इसी के अलावा आपको बता दें कि दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। मनोज अपनी पहली पत्नी संध्या के साथ में शादीशुदा थे। लेकिन जब मनोज को फरहीन से प्यार हुआ तो उन्होंने झटपट अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और दूसरी शादी रचा ली। फरहीन प्रभाकर भी अपनेदीवार में इतना ज्यादा व्यस्त हो गई कि उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। एक इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक टूटे परिवार से आती हैं। इसीलिए उन्होंने शादी के बाद अपने परिवार पर ध्यान दिया।

Read more about: madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X