माधरी दीक्षित Birthday: बचपन से लेकर जवानी तक, मोहिनी की अनदेखी तस्वीरों से धड़केगा आपका दिल
बॅालीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी जब स्क्रीन पर आती हैं तो अपनी खूबसूरती से जादू चला जाती हैं। आज के जमाने के सभी स्टार्स माधुरी दीक्षित की फैंस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि आज ही के दिन यानी कि 15 मई 1967 में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ था।
इससे सभी वाकिफ हैं कि माधुरी ने पर्दे पर किस तरह का स्टारडम देखा है। परिवार का साथ माधुरी दीक्षित को हमेशा मिला है। 1984 में फिल्म अबोध से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका असली करियर 1988 से शुरू हुआ। तेजाब की मोहिनी बनकर उन्होंने हर दिल पर राज किया।

फिर क्या, कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। एक के बाद एक सफर फिल्में माधुरी के खाते में आती चली गईं। राम लखन, प्रेम प्रतिज्ञा, साजन, खलनायक के साथ माधुरी बन गईं 90 के दशक का सबसे बड़ा चेहरा। एक दिन अचानक 1999 में उन्होंने शादी कर ली और हिंदी सिनेमा से दूर अमेरिका चली गईं।
2011 में फिर से अपने पति और दो बेटों के साथ भारत लौट कर आईं। एक बार फिर से टीवी और फिल्मों के पर्दे पर सुनाई देने लगा माधुरी का नाम। फिलहाल आज हम आपको दिखाते हैं उनकी बचपन से लेकर जवानी तक की खूबसूरत तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications