जब Madhuri Dixit ने Ajay Jadeja को दे दिया था दिल? लेकिन अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी!

बहुत से ऐसे सितारे हैं जो कि अपनी लव स्टोरी को लेकर याद किए जाते हैं। कई ऐसे रिश्ते भी हैं जो कि खेल और फिल्मों से संबंधित हैं। कई क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे हैं। हालांकि इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी थे जिनकी प्रेम कहनी आगे बढ गई लेकिन कुछ प्रेम कहानियां खत्म हो गईं। इस वक्त एक ऐसी ही लव स्टोरी को लेकर चर्चा है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा के बारे.. जी हां, एक वक्त था जब दोनों सितारे एक दूसरे काफी प्रभावित थे।
ये वो दौर था जब अभिनेत्री माधुरी अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं और रही हैं तो वहीं अजय जड़ेजा भी स्मार्ट और हैंडसम क्रिकेटर थे। ऐसा कहा जाता है एक दूसरे से मिलने के बाद दोनों सितारों का दिल धड़का और एक दूसरे को पसंद करने लगे।
ऐसा कहा जाता है कि अजय जडेजा फिल्मों में काम करना चाहते थे और इसके लिए माधुरी दीक्षित ने कई मेकर्स से बात की थी। गौरतलब है कि अजय जडेजा कुछ फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर भी नजर आ चुके हैं।
हालांकि दोनों सितारों की की जिंदगी अब पूरी तरह से अलग है। उस दौर में भी माधुरी दीक्षित अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हो गईं थीं और क्रिकेटर अपने खेल को लेकर व्यस्त थे। आए दिन दोनों चर्चा में आ जाते हैं।
इस वक्त माधुरी दीक्षित काफी कम फिल्मों में नजर आती हैं और क्रिकेटर अजय जडेजा भी खेल से सन्यास ले चुके हैं। माधुरी दीक्षित की फिल्मों को लेकर फैंस आज भी काफी एक्साइडेट रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications