..................... Madhuri Dixit और Aamir Khan की 27 साल पुरानी फिल्म, जो कभी रिलीज नहीं हुई- फिल्म के मुहूर्त से वायरल PHOTOS | Madhuri Dixit, Aamir Khan, Amitabh Bachchan big budget film, which never got released, unseen photos from muhurat - Hindi Filmibeat

Madhuri Dixit और Aamir Khan की 27 साल पुरानी फिल्म, जो कभी रिलीज नहीं हुई- फिल्म के मुहूर्त से वायरल PHOTOS

Madhuri Dixit, Aamir Khan, Amitabh Bachchan unreleased film

Madhuri Dixit, Aamir Khan and Amitabh Bachchan: माधुरी दीक्षित 90 के दशक में बड़े पर्दे पर राज कर रही थीं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस हिट की गारंटी होती थी। शायद ही कोई ऐसा अभिनेता होगा, जिसके साथ धक- धक गर्ल की जोड़ी नहीं बनी होगी। एक्ट्रेस ने बैक टू बैक कई हिट फिल्में दी थीं।

हिट फिल्मों की बात करें तो आमिर खान और माधुरी की जोड़ी को फैंस ने फिल्म दिल में खूब प्यार दिया था। लेकिन इन्होंने महज दो फिल्मों में साथ काम किया है। दिल और दीवाना मुझसा नहीं। लेकिन क्या आपको पता है कि साल 1995-1996 में माधुरी दीक्षित और आमिर खान ने एक और बड़ी बजट फिल्म साइन की थी, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाई।

मुहूर्त इवेंट में शामिल हुई थी पूरी इंडस्ट्री

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम था रिश्ता.. यह फिल्म उस वक्त की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल थी। फिल्म का मूहूर्त भी हो चुका था। जिसमें इंडस्ट्री की सभी बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इस इवेंट में अजय देवगन, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन.. सभी दिखे थे। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद फिल्म बंद कर दी गई।

आमिर और अमिताभ पहली बार आते साथ

जी हां, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से तकरीबन 27 साल पहले अमिताभ बच्चन और आमिर खान इस फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की जोर शोर से घोषणा हुई थी, जिसके मुहुर्त शॉट की तस्वीरें भी वायरल हैं.. लेकिन फिल्म फिर आगे नहीं बढ़ी। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे थे।

फिल्म के ना बनने की पीछे थी ये वजह

इंद्र कुमार ने बाद में खुलासा किया कि वो उसी वक्त अपनी दूसरी फिल्म 'इश्क' पर काम कर रहे थे। डायरेक्टर ने कहा, "यह आमिर, माधुरी और अमितजी के साथ पहली फिल्म थी। लेकिन ये बन नहीं सकी क्योंकि मैं तब इश्क (1997) बनाने में व्यस्त था। मुझे लगा कि मैं एक ही समय में दो फिल्मों का निर्देशन नहीं कर सकता। मुझे चिंता थी कि मैं अमितजी की भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा, इसीलिए मैंने इसे बंद कर दिया।"

निर्देशक ने कुछ सालों के बाद फिर इस फिल्म पर काम करने की सोची, लेकिन सभी स्टार्स के डेट नहीं मिल पाए। उड़ती उड़ती ये भी अफवाहें पहुंची थी कि आमिर उस वक्त अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में इनसिक्योर फील कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X