..................... Madhubala had a hole in her heart since birth committed suicide at the age of 36 - Hindi Filmibeat

मधुबाला के दिल में था छेद, होती थी खून की उल्टियां, ऐसे थे एक्ट्रेस के आखिरी दर्दनाक दिन

Madhubala

हिंदी सिनेमा में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से हर किसी को लुभाया है. लेकिन उन्हीं में से एक मधुबाला ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीता. उन्होंने अपनी जिंदगी में इतने सारे दर्द झेले कि फैंस की भी आंखें नम हो जाती हैं. यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मधुबाला के जन्म से ही उनके दिल में छेद हुआ करता था और ना तो उन्हें अपनी जिंदगी में मोहब्बत मिल पाई और ना ही वह शादी करके खुश रह पाई. इसीलिए आज हम आपको मधुबाला की दर्द भरी कहानी बताने वाले हैं.

बहुत ही कम उम्र में मधुबाला बनी थी एक्ट्रेस

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि मधुबाला के दिल में जन्म से ही छेद था और डॉक्टरों ने उन्हें सेहत पर ध्यान देने के लिए काफी ज्यादा सलाह दी थी. मधुबाला ने बताओ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और एक ऐसी इकलौती घर में सदस्य थी जो कि अपने माता पिता और भाई बहनों कभी खर्चा उठा रही थी. घर का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और वह इस मायानगरी में पूरी तरीके से घुलती चली गई थी. जिस वजह से उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने का समय ही नहीं मिल पाता था.

मधुबाला को बचपन से ही था दिल में छेद

जिन दिनों मधुबाला ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की तब मीना कुमारी और नूतन जैसी मशहूर अदाकाराओं का राज हुआ करता था. लेकिन धीरे-धीरे मधुबाला ने अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीता और अपनी एक अलग पहचान बनाई. लेकिन एक्ट्रेस को शुरू से ही सेहत से जुड़ी हुई कई सारी परेशानियां थी. जन्म से ही डॉक्टरों ने इस बात की साफ पुष्टि कर दी थी कि उनके दिल में छेद है और फेफड़ों से संबंधित भी उन्हें कई सारी दिक्कतें हैं.

परिवार के लिए बीमारी में भी काम करती थी मधुबाला

लेकिन धीरे-धीरे मधुबाला अपनी सेहत को नजरअंदाज करती रही और अंत में जाकर उन्हें बीमारियों ने घेर लिया. एक्ट्रेस का शरीर में काफी ज्यादा खून बनने लगा और कई बार तो उनके नाक और मुंह से भी खून निकलने लग जाता था. कुछ खबरों के अनुसार 'चालाक' फिल्म की शूटिंग के समय पर मधुबाला को खून की उल्टियां होने लगी. डॉक्टरों ने भी उन्हें आराम करने की सलाह दी. लेकिन अपने परिवार का पालन पोषण करने की वजह से उन्हें काम पर आना पड़ा.

बीमारी के करण मधुबाला आउटडोर शूट से करती थी परहेज़

मधुबाला को इस कदर बीमारियों ने घेर लिया था कि उन्हें 9 साल तक घर में बंद रहना पड़ा था. मधुबाला को 23 फरवरी 1969 में 36 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा. एक्ट्रेस को यह बात बहुत अच्छी तरीके से पता थी कि उनकी जिंदगी बहुत लंबी नहीं है. कई बार तो एक्ट्रेस अपनी सेहत के कारण आउटडोर शूट के लिए भी मना कर देती थी. मधुबाला ने इस नियम को बनाया हुआ था कि ना तो वह रात में शूट करेंगी और ना ही मुंबई से बाहर जाएंगी. फिर भी एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गई. मधुबाला की खूबसूरती से हॉलीवुड भी काफी ज्यादा इंप्रेस हो गया था और इतना ही नहीं एक हॉलीवुड के डायरेक्टर फ्रैंक कापरा ने उन्हें फिल्म में कास्ट करने के लिए भी उन्हें ऑफर किया था. लेकिन मधुबाला ने इस ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया.

मधुबाला और दिलीप कुमार की लवस्टोरी

मधुबाला की लव स्टोरी के बारे में बात की जाए तो आपको बता दें कि उनका नाम दिलीप कुमार के साथ में काफी ज्यादा जोड़ा गया था दोनों की जोड़ी खूब सुर्खियों में रही थी. लेकिन दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई और बाद में दिलीप कुमार ने सायरा बानो के साथ में शादी रचा ली थी. वहीं दूसरी तरफ मधुबाला ने तलाकशुदा किशोर कुमार से शादी रचाई थी. बताया जाता है कि किशोर कुमार ने मधुबाला को उनके बीमारी के अंतिम दिनों में अकेला छोड़ दिया और वह अपनी पत्नी से बहुत ही कम मिला करते थे.

Read more about: madhubala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X