..................... एक कोर्ट केस और गवाही ने खत्म कर दी मधुबाला और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की हसीन लव स्टोरी| Madhubala and Dilip Kumar's beautiful love story ended by a court case and testimony| - Hindi Filmibeat

एक कोर्ट केस और गवाही ने खत्म कर दी मधुबाला और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की हसीन लव स्टोरी

Dilip Kumar madhubala

बॉलीवुड की आईकॉनिक जोड़ियों में मधुबाला और दिलीप कुमार की जोड़ी को माना जाता है। मधुबाला, जिन्हें वीनस ऑफ बॉलीवुड कहा जाता है और दिलीप कुमार जो ट्रेजडी किंग थे, की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ में काम किया था। एक साथ की तीसरी फिल्म 'तराना' के दौरान यह जोड़ी एक दूसरे के करीब आ गयी। लेकिन फिल्म 'नया दौर' में साथ में काम करने के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने इन दोनों के रास्ते अलग कर दिये। जी हां, आपने सही पढ़ा। फिल्म 'नया दौर' में दिलीप कुमार के साथ पहले मधुबाला को कास्ट किया गया था। फिल्म की थोड़ी शूटिंग भी हो चुकी थी, लेकिन फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर मधुबाला ने यह फिल्म छोड़ दी और जिसके बाद इस फिल्म में वैजयंती माला को कास्ट किया गया। इसी फिल्म की वजह से मधुबाला और दिलीप कुमार की फिल्मों जितनी हसीन लव स्टोरी का द एंड हो गया था। दिलीप कुमार ने इसके बाद सायरा बानो से शादी कर ली जिसने मधुबाला को अंदर से तोड़ दिया था। अपने टूटे दिल का इलाज करने के लिए उन्होंने भी किशोर कुमार से शादी की लेकिन यह शादी लंबी नहीं टिक सकी।

खुशकिस्मतों को मिलता था गुलाबी गुलाब :

खुशकिस्मतों को मिलता था गुलाबी गुलाब :

मधुबाला के बारे में सबसे खास बात यह थी कि वह बहुत खुले स्वभावों वाली और हाई एनर्जी की एक लड़की थी। उन्हें जब कोई पसंद आता था, वह उसे गुलाबी रंग का गुलाब भिजवाती थी। दिलीप कुमार पर जब मधुबाला का दिल आया तो मधुबाला ने उन्हें भी गुलाबी रंग का गुलाब भिजवाया था। दिलीप कुमार को भी मधुबाला का यह बेबाक अंदाज काफी पसंद आ गया था। उन्होंने उन फुलों को स्वीकार कर लिया और दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हो गयी। दोनों का रिश्ता करीब 9 सालों तक चला था। दिलीप कुमार ने मधुबाला के घर शादी का रिश्ता भी भिजवाया था। एक इंटरव्यू के दौरान मधुबाला की बहन ने कहा भी कि दिलीप साहब की आपा एक चुन्नी लेकर आयी थी और दोनों की सगाई कर दी गयी थी।

मधुबाला के पिता को मंजूर नहीं था रिश्ता :

मधुबाला के पिता को मंजूर नहीं था रिश्ता :

लगभग हर लव स्टोरी की तरह इनकी लव स्टोरी में भी मधुबाला के पिता एक विलेन की तरह सामने आए। मधुबाला के पिता दिलीप कुमार के साथ मधुबाला के रिश्ते के साफ खिलाफ थे। कहा जाता है कि रिश्ते की बात को लेकर ही एक बार दिलीप कुमार के साथ मधुबाला के पिता की काफी बहस हो गयी थी। यह बात मधुबाला को रास नहीं आयी और वह चाहती थी कि दिलीप कुमार उनके पिता से माफी मांगे, जो उन्होंने कभी नहीं मांगी।

मधुबाला ने तोड़ा था फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट :

मधुबाला ने तोड़ा था फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट :

फिल्म 'नया दौर' की शूटिंग चल रही थी और इस फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल ग्वालियर में रखा गया था। लेकिन उन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ग्वालियर में कुछ बदमाश आ धमके थे, जिन्होंने फिल्म की महिला एक्टर के साथ बदतमिजी की और उनके कपड़े फाड़ दिए थे। इसलिए मधुबाला के पिता नहीं चाहते थे कि ऐसे किसी खतरनाक जगह पर मधुबाला शूटिंग के लिए जाए। मधुबाला ने फिल्म के प्रोड्यूसर बी.आर. चोपड़ा से शूटिंग का लोकेशन बदलने के लिए धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं फिल्म छोड़ दूंगी। बी. आर. चोपड़ा भी लोकेशन बदलने के लिए राजी नहीं हुए और मधुबाला ने फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ते हुए इस फिल्म को छोड़ दिया।

कोर्ट में घसीटा गया मामला :

कोर्ट में घसीटा गया मामला :

फिर क्या था, कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए बी.आर. चोपड़ा ने मधुबाला के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवा दी और इस केस में एकलौते गवाह के तौर पर दिलीप कुमार ने गवाही दी। दिलीप कुमार ने अपनी गवाही में कहा, "मैं मरते दम तक मधुबाला से प्यार करूंगा लेकिन उन्होंने जो किया वह गलत था। फिल्म का लोकेशन बदलने से फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर्स को काफी नुकसान होता।" इधर बी.आर. चोपड़ा ने मधुबाला को सबक सिखाने के लिए 'नया दौर' का एक पोस्टर बनवाया जिसमें मधुबाला का नाम लिखकर काटा गया था और वहां वैजयंती माला का नाम लिखा गया था। मधुबाला भी कहां कम जाती थी। उन्होंने भी जवाब देते हुए एक पोस्टर जारी किया जिसमें 'नया दौर' का नाम लिखा गया था और उसे काट दिया गया।

दिलीप कुमार को मंजूर नहीं था झुकना :

दिलीप कुमार को मंजूर नहीं था झुकना :

दिलीप कुमार को लगता था कि मधुबाला के पिता नहीं चाहते कि वह दिलीप कुमार के साथ आउटडोर शूटिंग पर जाए। मधुबाला अपने पिता के लिए बस एक बिजनेस डील की तरह थी जिसे वह अपने काबू में रखना चाहते थे। इस बात को कई बार दिलीप कुमार ने मधुबाला को समझाने की कोशिश भी की थी लेकिन मधुबाला इसे हर बार उनका वहम बताती थी। मधुबाला चाहती थी कि दिलीप कुमार उनके घर आकर उनके पिता से माफी मांगे। जो दिलीप कुमार को मंजूर नहीं था। इसलिए उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। क्योंकि जब तक मधुबाला अपने पिता के साये से बाहर नहीं आती, तब तक वे खुश नहीं रह सकते हैं। दोनों के बीच खटास इतनी बढ़ चुकी थी कि कहा जाता है कि फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के एक सीन में सलीम (दिलीप कुमार) को अनारकली (मधुबाला) को थप्पड़ मारना था, और दिलीप कुमार ने सच में इतना जोर से चांटा जड़ा था कि मधुबाला की आंखों में आंसू आ गये थे।

Read more about: dilip kumar madhubala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X