36 की उम्र में हुआ निधन, मुकम्मल नहीं हुआ प्यार, इस हसीना की टाइमलेस ब्यूटी की AI ने बनाई खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने पर्दे पर काफी बेहतरीन काम किया है. लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी ज्यादा उथल-पुथल भरी रही. दरअसल हम बात कर रहे हैं मुमताज जहन बेगम देहलवी की.
जिनको इंडस्ट्री में मधुबाला के नाम से जाना जाता था. मधुबाला काफी ज्यादा खूबसूरत हुआ करती थी और आपको बता दें कि अगर उनकी तस्वीरों के साथ में कुछ क्रिएटिविटी की जाए तो उनकी खूबसूरती में जैसे मानो चार चांद लग जाएंगे. ऐसा ही कुछ AI ने कर दिखाया है. जो कि सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है.
मधुबाला की एआई ने बनाई तस्वीर
मधुबाला एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनका टैलेंट भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहता था. मधुबाला अपने समय की हिट अभिनेत्रियों में सुमरती और उनकी गिनती हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस में की जाती थी. मधुबाला की खूबसूरती को जब AI के जरिए प्रेजेंट किया गया तो उनके फैंस के लिए वह ट्रीट से कम नहीं था.
एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में किया डेब्यू
दरअसल आपको बता दें कि मधुबाला का जन्म प्यार के खास दिन यानी की 14 फरवरी साल 1933 को हुआ था. वैसे तो वह दिल्ली के पश्तून मुस्लिम परिवार में जन्मी थी. उन्होंने अपना फ़िल्मी करियर साल 1943 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में किया था. उन्होंने फिल्म बसंत से बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन बताओ एक्ट्रेस उन्होंने साल 1947 में नीलकमल फिल्म से सिनेमा में कदम रखा.
राज कपूर के साथ पर्दे पर काम कर छा गई थी एक्ट्रेस
मधुबाला ने राज कपूर के साथ में दिल की रानी और अमर प्रेम जैसी फिल्मों में काम किया और दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा छा गई थी. मधुबाला की खूबसूरत हंसी दर्शकों के दिलों पर छाप बन गई थी. एक्ट्रेस ने दर्शकों के दिलों में अपने हर एक किरदार से एक खास जगह बना ली थी. उन्होंने बेकसूर, दुलारी और सिंगार जैसी कई सारी फिल्में की थी. इन फिल्मों ने मधुबाला को एक अलग पहचान दिला दी थी. लेकिन दिलीप कुमार के साथ में उन्होंने मुग़ल-ए-आज़म फिल्म में काम किया जो कि उनके करियर के ग्राफ के लिए काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुई. इस फिल्म में उन्होंने अनारकली का किरदार निभाया जो कि दर्शकों के दिलों में बस गया था.
9 साल तक दिलीप कुमार के साथ रहा रिश्ता
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मधुबाला के जीवन में प्यार ने कई बार दस्तक देने की कोशिश की. पहली बार एक्ट्रेस को एक्टर प्रेमनाथ से प्यार हो गया. लेकिन बाद में उन्हें अपने को स्टार दिलीप कुमार से प्यार हो गया. फिल्म तराना के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और बाद में दोनों ने तकरीबन 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया. लेकिन एक जिद की वजह से दोनों का प्यार मुकम्मल ना हो पाया.
36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
दिलीप कुमार के साथ में उनका रिश्ता बिखरने के बाद में एक्ट्रेस ने जल्दबाजी में एक्टर सिंगर किशोर कुमार से शादी रचा ली थी. लेकिन बाद में 23 फरवरी साल 1969 को 36 साल की उम्र में मधुबाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. लेकिन आज भी एक्ट्रेस की खिलखिलाती हुई हंसी फैंस के दिलों में बसी हुई है.


Click it and Unblock the Notifications














