खुले में बदलने पड़ते थे उस तरह के कपड़े.. ना जाने कौन कौन देखता था, टॉप एक्ट्रेस ने बताया सेट का हाल

Madhoo

आज जहां स्टार्स की वैनिटी वैन लग्जरी और स्टेटस सिंबल बन चुकी है तो वहीं गुजरे जमाने में ये चीजे देखने को भी नहीं मिलती थी। उस दौर में सितारों को काफी मुश्किले झेलते हुए शूटिंग करनी पड़ती थी। इसी को लेकर एक एक्ट्रेस का अब दर्द छलका है।

90 के दशक की इस एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया। हालांकि जल्द ही वे इंडस्ट्री से गायब भी हो गईं। वहीं एक्ट्रेस ने अब एक बार फिर फिल्मों में अपनी सेकंड इनिंग शुरू की है। इस अदाकारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आज के सिनेमा और 90 के दौर के सिनेमा के बीच का अंतर बताया।

दरअसल ये खुलासा 90 के दौर की फेमस एक्ट्रेस मधु ने किया है। मधु इन दिनों श्रेयस तलपड़े के साथ अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कर्मम भुगतम' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्य़ू में मधु ने पिछले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री में हुए भारी बदलावों के बारे में बात की।

इस दौरान मधु ने याद किया कि कैसे 90 के दशक में एक्ट्रेस को वॉशरूम और वैनिटी वैन जैसी बेसिक फैसिलिटी भी नहीं मिलती थी और अक्सर उन्हें खुले में अपने आउटफिट्स बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता था।

मधु ने कहा "यह एक रियलिटी है यह सबसे कठिन दौर में से एक था और मैं कोलाची में लाल गुफाओं में बैठकर, और नेचर का सामना करने के लिए पहाड़ों और पेड़ों के नीचे बैठकर तमिल फिल्मों की शूटिंग कर रही था और यह सब, यह सबसे शर्मनाक समय था। जिस तरह के कपड़े हम उस गर्मी में नाचने के लिए पहनते थे... और फिर उन कपड़ों को चेंज करते टाइम हमें ये भी नहीं पता था कि कौन देख रहा है, यह बहुत मुश्किल था।

मधु ने आगे कहा, "मणिरत्नम की इरुवर की शूटिंग के दौरान, वह चट्टानों पर झपकी ले लेती थी क्योंकि उसके पास कोई जगह नहीं थी जहां वह आराम कर सके! "अब वो सब नहीं होता। आप कह सकते हैं कि आपको मेकअप वैन चाहिए और आपको अपनी प्राइवेसी मिलेगी।"

एक्ट्रेस ने कहा," एक समय था जब मैं मणिरत्नम सर के साथ इरुवर (1997) की शूटिंग कर रही थी और हम तमिलनाडु में कहीं शूटिंग कर रहे थे, मुझे वह जगह ठीक से याद नहीं है, लेकिन खाने के बाद ब्रेक के समय मैं वहां चट्टानों पर सोती थी। मैं चट्टान पर सो रही था और मैंने किसी को यह कहते हुए सुना, 'इतना पैसा कमाने का क्या फायदा, आखिरकार उसे पत्थरों पर सोना पड़ेगा।' एक फीमेल एक्ट्रेस के लिए। वे दिन कठिन थे।"

बता दें कि मधु, 90 के दशक की सबसे ज्यादा डिमांड वाली एक्ट्रेस में से एक थीं। हालांकि करियर के पीक पर उन्होंने शादी कर ली थी और इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। कुछ साल पहले मधु ने फिर से ग्लैमर इंडस्ट्री में वापसी की और अभी भी एक सफल प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: madhoo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X