3 इडियट्स के ऑडिशन में आर. माधवन ने बोला था यह डायलॉग, सालों बाद खोला राज

Cover Image

इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दोस्तों की गहरी दोस्ती, राजू, रैंचो और फरहान। राजू जो डर-डर कर जीता है, फरहान जो अपने परिवार के दबाव में आकर इंजीनियरिंग तो कर रहा है लेकिन वह जिंदगी में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बनने का सपना देखता है। और इन सबसे अलग है रैंचो...रणछोड़दास चांचड़। रैंचो ना तो डर-डर जीता है और ना ही किसी के दबाव में। वह तो बस खुले आसमान में पंख फैलाये पंछियों की तरह उड़ता फिरता है। चेतन भगत के इसी नाम के नॉवेल के आधार पर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'थ्री इडियट्स' बनायी थी। इस फिल्म में आमिर खान ने रैंचो, शरमन जोशी ने राजू और आर. माधवन ने फरहान का किरदार निभाया था। हाल ही में माधवन ने इस फिल्म के ऑडिशन से जुड़ा अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म के 2 डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं।

मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया वीडियो :
अपने करियर के यादगार फिल्म 'थ्री इडियट्स' के ऑडिशन से आर. माधवन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसका बड़ा ही मजेदार कैप्शन उन्होंने लिखा है। माधवन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'अब्बा जरूर मानेंगे।' वीडियो में माधवन फिल्म से दो डायलॉग, 'अगर मैं इंजीनियर बनके फ्रस्टेट हो गया तो मैं अपने आप को कोसूंगा। इससे अच्छा है ना डैड कि मैं अपने आपको कोसू।' और 'पता है जब हम लैब में होते हैं तो मैं हमेशा यह सोचता रहता हूं कि लंच ब्रेक कब होगा?' इस फिल्म के लिए माधवन को कई फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा था। फिल्म के एक पार्ट के लिए उन्हें अपना वजन काफी बढ़ाना पड़ गया था।

कई मीम हो चुके हैं वायरल :
आर. माधवन ने ऑडिशन में फिल्म से जुड़ा जो डायलॉग बोला था, उसका अगला हिस्सा सोशल मीडिया काफी वायरल हुआ था। फिल्म में माधवन से जब आमिर खान इंजीनियरिंग छोड़कर अपने पैशन वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी को जीने के लिए कहते हैं, तब जवाब में माधवन मुंह बनाते हुए आमिर खान से कहते हैं, 'अब्बा नहीं मानेंगे'। माधवन का यह डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसपर कई मीम भी बन चुके हैं। माधवन अपनी फिल्म 'थ्री इडियट्स' को चेतन भगत के नॉवेल से भी बेहतर मानते हैं। देश की एडुकेशन सिस्टम और बच्चों की पढ़ाई के प्रति माता-पिता की सोच पर ही यह फिल्म बनायी गयी थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Read more about: r madhavan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X