Birthday: करोड़ों का है शिल्पा शेट्टी का आलीशान बंगला, देखिए घर का 1-1 कोना: INSIDE PICS
दिल वालों के दिल का करार लूटने...ये गाना भला किसको याद नहीं होगा। इसमें बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आई शिल्पा शेट्टी को भला कौन ही भूल सकता है। शिल्पा शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे मौके पर हमने सोचा क्यों न आपको उनकी लग्जरी लाइफ से रूबरू करवाया जाए। इस लिस्ट में सबसे नंबर वन पर आता है शिल्पा शेट्टी का लग्जरी आलीशान बंगला जिसे देखकर आंखें फंटी की फंटी रह जाए।
शिल्पा शेट्टी जाने माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पत्नी हैं। वैसे तो राज और शिल्पा के कई बंगले हैं लेकिन जिस घर में वह रहते हैं वह मुंबई के जुहू में स्थित है। ये घर शिल्पा शेट्टी का पसंदीदा घर है जिसकी कीमत भी होश उड़ा देने वाली है। इस बंगले की तस्वीरें देख आप समझ जाएंगे कि शिल्पा शेट्टी कितनी रॉयल लाइफ जीती हैं।
शिल्पा शेट्टी ने खुद इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा से ही सी फेसिंग होम चाहती थीं। ये घर उनका ड्रीम हाउस है। शिल्पा शेट्टी के इस घर का नाम किनारा है। किनारा सेलिब्रेटिज के तमाम फेमस हाउस में से एक हैं। देखिए शिल्पा शेट्टी के रॉयल हाउस किनारा की तस्वीरें और इस घर के बारे में दिलचस्प बातें।


Click it and Unblock the Notifications