सलमान खान की बनी हीरोइन, ऐश्वर्या राय की बताई गई हमशक्ल, खूबसूरती ऐसी कि लोग भी हो जाएं दीवाने

sneha ullal, aishwarya rai bachchan

Aishwarya Rai Doppelganger Sneha Ullal: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उनके साथ में कई सारी अभिनेत्रियां डेब्यू कर चुकी हैं। जिस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर जरीन खान तक का नाम शुमार है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल भी कहा गया था।

हालांकि इसके बावजूद भी इस अभिनेत्री का करियर सलमान खान के साथ शुरू होने के बावजूद भी फ्लॉप साबित हुआ। दरअसल हम बात कर रहे हैं स्नेहा उल्लाल की। जिन्होंने सलमान खान की फिल्म 'लकी नो टाइम फॉर लव' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और उस वक्त उनकी उम्र 18 साल की थी।

स्नेहा उल्लाल ने सलमान खान की फिल्म 'लकी' से 18 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था। बता दे कि जब वह फिल्म रिलीज हो गई थी तो एक्ट्रेस को ऐश्वर्या राय की हमशक्ल भी कहा जाने लगा था। अभिनेत्री को सोहेल खान के साथ में 'आर्यन' फिल्म में भी देखा जा चुका है और यहां पर भी वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।

हालांकि स्नेहा उल्लाल ने इसके बाद में बॉलीवुड इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था और कहा था कि "मुझे ऑटोइम्यून डिसऑर्डर हो गया था।यह ब्लड से जुड़ी हुई एक बीमारी होती है जहां पर मेरा इम्यून सिस्टम मुझे अस्वस्थ बनाए रखना है। इसीलिए मेरा शरीर काफी कमजोर हो गया है और मैं 30 से 40 मिनट से ज्यादाअपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती।"

स्नेहा उल्लाल ने आगे यह भी कहा कि "फिल्मों की शूटिंग की वजह से यह और भी ज्यादा बत्तर हो गया। एक हद तक मेरे पास में यह सब करने की ताकत नहीं थी जो एक एक्ट्रेस से उम्मीद होती है। इधर-उधर भागना और शूटिंग के वक्त लगातार नाचते रहना। तभी मुझेरुकना पड़ा और अपनी दवाई शुरू करनी पड़ी। लगातार फिल्मों में काम करना और हर दूसरे दिन बीमार पड़ने का कोई भी मतलब नहीं था।"

हालांकि आपको बता दें कि स्नेहा उल्लाल ने बॉलीवुड में तो नहीं बल्कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में 'उल्लासमगा उथसहामगा' नाम की एक फिल्म से लव यू कर लिया था और यह है सफल भी साबित हो गई थी। हालांकि अब वह नए-नए प्रोजेक्ट्स में भी देखी जा रही हैं और पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है। फैंस भी उनकी खूब तारीफ करते हुए नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X