स्कूल में ही इश्क लड़ाने लगी थी ये हसीना, लव लेटर पकडा गया तो हुई पिटाई, अब हैं बहुत बड़ी एक्ट्रेस

sai pallavi

ये हसीना आज फिल्म इंड्स्ट्री का एक बड़ा नाम है जिसके करोड़ों फैंस हैं जो कि एक झलक के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन एक वक्त था जब बचपन में ही एक्ट्रेस प्यार में पड़ गईं थीं जिसकी वजह से घरवालों ने इनकी पिटाई कर दी थी।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम साई पल्लवी हैं। साई पल्लवी के कई ऐसे किस्से हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। हालांकि इस वक्त वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

उनकी सादगी पर लोग मरते हैं और उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। साई को दमदार एक्टिंग के साथ साथ डांस के लिए भी जाना जाता है। अक्सर फिल्मों में इसको लेकर वो छाई रहती हैं।

पकड़ा गया था लव लेटर

साई पल्लवी ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान ये किस्स साझा किया था। साई पल्लवी ने बताया कि, उन्होने खुद अपने एक क्लासमेट के नाम लव लेटर लिख दिया था। लेकिन गलती से वो प्रेम पत्र उनके माता पिता को मिल गया। इसके बाद उनकी काफी पिटाई हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के बाद उनसे ऐसी गलती फिर कभी नहीं हुई। गौरतलब है साई पल्लवी ने डॉक्टरी की पढाई की है और काफी कम लोग ये बात जानते हैं। लेकिन उनको डॉक्टरी रास नहीं और वो फिल्मों में अपना करियर बनाने चली आईं। उन्होने एमबीबीएस किया है।

छोड़ा था करोड़ों का ऑफर

ऐसा कहा जाता है कि वो बिना मेकअप के ही कैमरा फेस करती हैं और उनकी खूबूसरती और सादगी के सभी दीवाने हैं। एक गोरा करने वाली क्रीम के लिए उनको विज्ञापन करने का ऑफर आया था। इस एड के लिए उनको करीब 2 करोड़ मिल रहे थे। हालांकि सई ने इस एड को ठुकरा दिया था। साई पल्लवी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो लड़कियों को बताना चाहती हैं कि उनकी स्किन का कलर और लुक्स उनको कमजोर नहीं बनाते हैँ। फिलहाल साई लगातार फिल्में कर रही हैं...

Read more about: sai pallavi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X