Profile: कौन हैं लव आज कल के ट्रेलर में नजर आईं आरुषि शर्मा, इम्तियाज अली के साथ पुराना है कनेक्शन
इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' 2020 का ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ। जहां कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के अलावा एक मिस्ट्री गर्ल भी दिखाई दी है। जिसके बारे में जानने के लिए फैंस बेचैन हैं। गूगल पर खूब खोजा जा रहा है कि आखिर ये एक्ट्रेस है कौन। तो आइए आपको मिलवाते हैं इस एक्ट्रेस आरुषि शर्मा से। जिनकी ये लीड रोल की तुलना में पहली फिल्म है। पहली ही बारी में आरुषि ने फैंस का ध्यान खींचा है।
'लव आज कल' के ट्रेलर देखने के बाद मालूम पड़ता है कि इस बार भी पिछली बार की तरह फिल्म में दो कहानी देखने को मिलनी वाली हैं। पहले हिस्सा में सारा-कार्तिक का रोमांस देखने को मिलता है तो वहीं हमें ये फिल्म 90 के दौर में भी ले जाती है जहां आरुषि शर्मा और कार्तिक की लव स्टोरी देखने को मिलेती है।

वैसे तो आरुषि शर्मा की ये कोई पहली फिल्म नहीं है। वह इससे पहले भी इम्तियाज अली के साथ काम करने का मौका हासिल कर चुकी हैं। जी हां, आरुषि शर्मा 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तमाशा' में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications