लोकसभा चुनाव 2024 के बीच इस बॉलीवुड सिंगर ने अपने गाने से मचाया बवाल, '400 पार' वीडियो हुआ वायरल

Loksabha Election 2024

400 Paar Song On PM Modi Video Viral: लोकसभा चुनाव 2024 अभी जारी हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी का दबदबा देखने को मिल रहा है। भाजपा की ओर से 400 पार के खूब नारे भी लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच एक गाना बेहद तेज़ी से वायरल होता नज़र आ रहा है। जिसको जनता द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

राजस्थान के मशहूर सिंगर सोमेश्वर नारायण शर्मा जिन्हें लोग सोमेश्वर महादेवन के नाम से भी जानते हैं। उनकी गायकी के हर तरफ चर्चे हैं और उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बेहतरीन गाना भी बनाया। यह गाना अब यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच में छाया हुआ है।

सोमेश्वर नारायण शर्मा ने सिंगिंग से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वह बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर भी काम कर चुके हैं। अब कुछ वक्त पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर '400 पार' नाम का एक गाना रिलीज किया था। इस गाने में उन्होंने मोदी की योजनाओं और कार्यशैली को लेकर भी जमकर बखान किया।

सोमेश्वर नारायण शर्मा द्वारा गाए गए '400 पार' गाने को उन्ही के आधिकारिक यूट्यूब चैनल यूएसए क्यूब प्रोडक्शंस पर रिलीज किया गया। अब इस वीडियो पर 3 हज़ार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्शकों द्वारा भी इस गाने की खूब तारीफ की गई है।

अगर हम बात करें सोमेश्वर नारायण शर्मा की तो उनकी सिंगिंग के लिए उन्हें काफी पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वह राजस्थान के युवा कलाकारों में से एक माने जाते हैं और भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत भूषण सम्मान 2023 भी मिल चुका है। इसी के अलावा यूपी की एक प्रतिष्ठित एन जी ओ राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार सम्मान 2023 से भी सम्मानित कर चुकी है। यहां तक कि इंटरनेशनल आईकॉन 2023 का भी अवार्ड वो जीत चुके हैं।

इससे पहले सोमेश्वर वॉइस ऑफ महाराष्ट्र 2012 के अवार्ड से भी नवाज़े जा चुके हैं। उन्होंने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आगाज भी अपने द्वारा कंपोज की हुई गणपति वंदना से किया और विश्व का पहले ॐ की आकृति के बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी दुनिया का पहला ॐ गाना भी सोमेश्वर महादेवन ने ही लॉन्च किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X