लोकसभा चुनाव 2019 नतीजे: देखिए सांसदों का रिपोर्ट कार्ड - टॉपर जया बच्चन, फेल हुईं रेखा, जावेद अख्तर
राजनीति इस देश का बहुत अहम हिस्सा है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव के पहले भर भर के बॉलीवुड हस्तियों को चुनाव के मैदान में उतारा जाता है जिससे कि पार्टी अपने लिए ज़्यादा से ज़्यादा वोट इकट्ठा कर सके। इस साल भी ऐसा ही हुआ। जहां एक तरफ, भाजपा ने गुरदासपुर से सनी देओल को उतारा तो कांग्रेस पार्टी ने उर्मिला मातोंडकर का इस्तेमाल किया।
स्टार्स का पॉलिटिक्स में जाना कोई नई बात नहीं है। दिक्तत तब होती है जब ये स्टार्स, संसद के सदस्य तो बन जाते हैं लेकिन फिर अपनी ज़िम्मेदारी निभाना भूल जाते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने से पहले हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ सेलेब सांसदों का पिछले पांच साल का रिपोर्ट कार्ड -
गौरतलब है कि जहां जया बच्चन, रेखा, जावेद अख्तर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारे, राज्यसभा के नॉमिनेट किए हुए सदस्य हैं वहीं बाकी के सितारे, चुनाव लड़कर, लोगों के वोट पाकर, उनके लिए सुविधाएं बेहतर बनाने का वादा करने के बाद सीट पर आए। लेकिन सीट पर किसने कितने वादे निभाए ये देखने लायक है।
देखा जाए तो इन सांसदों की टॉपर तो जया बच्चन ही हैं। वहीं रेखा से शायद ही लोगों को कभी कोई उम्मीद रही होगी। दिलचस्प ये है कि सोशल मीडिया और मीडिया के सामने इतने सवाल उठाने वाले जावेद अख्तर ने सांसद में कोई प्रश्न उठाया ही नहीं!
अब देखना है कि इस साल के एक्टर्स जब जनता के वोटों को जीतने के बाद सत्ता में आते हैं तो उनकी उम्मीदों पर खरे उतर कर उनका दिल जीत पाते हैं या फिर बस पांच साल तक की शांति वापस हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











