सोनू सूद के साथ आए 7 सुपरस्टार्स, मजदूरों -गरीबों के लिए खोली अपनी करोड़ों की तिजोरी DETAILS
लॉकडाउन के कारण इस वक्त पूरे देश में आर्थिक तंगी का माहौल है । ऐसे में बीते दिनों सिनेमा से जुडे़ हुए कई स्टार्स ने अपनी तरफ से पीएम फंड में लाखों- करोड़ों का दान किया। कई स्टार्स ने अपनी रकम बताई तो कई ने इसे सबके सामने जाहिर करना सही नहीं समझा।
लेकिन इस बीच हिंदी सिनेमा के ऐसे कई सुपरस्टार्स ऐसे रहे हैं जो रियल जिंदगी में भी हीरो साबित हुए हैं। जो कि लगातार अपनी टीम के साथ मिलकर दिहाड़ी मजदूरों से लेकर प्रवासी मजदूरों के लिए बीते दो महीने से मदद पहुंचा रहे हैं। कोई बैंक में इन मजदूरों के खाते में पैसा पहुंचा रहा है तो कोई बस सेवा के जरिए हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचा रहा है।

हम सब जानते हैं कि इस समय सोनू सूद जिस तरह से 12 हजार प्रवासी मजदूरों को बिहार और यूपी भेज चुके हैं और अभी भी टोल फ्री नंबर देकर लोगों को उनके घर पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।साथ ही वह 45 हजार लोगों को शक्तिअन्नदानम् मुहिम के जरिए खाना पहुंचा रहे हैं।
लेकिन इस बीच ऐसे 7 सुपरस्टार्स और भी हैं जिन्होंने लोगों की आर्थिक मदद के लिए अपनी सारी कमाई लगा दी है। चलिए जानते हैं कौन हैं वो रियल लाइफ हीरोज जो अभी भी खुले हाथों लोगों की मदद का प्रयास इस कोरोना संकट के दौरान जारी रखे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications